बदायूँ: एसएसपी अंकिता शर्मा की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस परिवार के लिए मेडिकल कैंप आयोजित ….
बदायूँ पुलिस प्रेस नोट के अनुसार 05.04.2026 को वामा सारथी के तहत रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में पुलिस कर्मियों व उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। पुलिस के अनुसार कैंप में बीपी, शुगर, डेंगू, मलेरिया आदि की जांच व परामर्श दिया गया तथा दवाइयां भी वितरित की गईं। इस दौरान विभिन्न चिकित्सकों व टीम द्वारा लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूक किया गया और सुविधाएं रियायती दरों पर उपलब्ध कराई गईं।

