By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: 22 जुलाई से प्रारम्भ होगा एफएमडी टीकाकरण…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > 22 जुलाई से प्रारम्भ होगा एफएमडी टीकाकरण…
उत्तर प्रदेशराज्य

22 जुलाई से प्रारम्भ होगा एफएमडी टीकाकरण…

Amarkesadmin
Last updated: July 14, 2026 2:29 pm
Amarkesadmin
2 months ago
Share
SHARE

प्रदेश में 3.37 करोड़ से अधिक खुराक लगाने का लक्ष्य…

गो-आश्रय स्थलों पर हरे चारे, भूसे, स्वच्छ पेयजल एवं वर्षाकालीन व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश…

दुग्ध समितियों के गठन में तेजी लाकर अधिक से अधिक दुग्ध उत्पादकों को संगठित दुग्ध क्षेत्र से जोड़ा जाए…

प्रदेश में खुरपका-मुंहपका रोग (एफएमडी) की प्रभावी रोकथाम के लिए आगामी टीकाकरण अभियान को पूरी गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए हैं। एफएमडी टीकाकरण आगामी 22 जुलाई से 8 सितम्बर, 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत प्रदेश में 3,37,80,404 खुराक लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रत्येक टीकाकरण का विवरण भारत पशुधन एप पर रियल टाइम अपलोड किया जाए।

आज विधान सभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि टीकाकरण अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जनपद स्तर पर माइक्रोप्लान तैयार कर टीकाकरण दलों का चिह्नांकन एवं प्रशिक्षण समय से पूर्ण किया जाए। वैक्सीन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए निर्धारित 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तापमान के अनुरूप भंडारण एवं परिवहन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही वैक्सीन, सिरिंज, नीडिल, ईयर टैग एवं पीपीई किट सहित सभी आवश्यक सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
अभियान की दैनिक प्रगति की मुख्यालय स्तर पर नियमित समीक्षा की जाए तथा फील्ड स्तर पर आने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। टीकाकरण, कोल्ड चेन प्रबंधन और वैक्सीन की गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते संरक्षित निराश्रित गोवंश के समुचित भरण-पोषण, हरे चारे, भूसे, स्वच्छ पेयजल तथा वर्षाकाल के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वर्षा के दौरान गो-आश्रय स्थलों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो और जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। संरक्षित गोवंश की देखभाल एवं स्वास्थ्य की नियमित निगरानी की जाए तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए। हरे चारे की पर्याप्त बुआई की जाए। कृत्रिम गर्भधान कार्यों में और तेज़ी लाये जाए। लघु पशु योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए।

दुग्ध विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए बरेली, मुरादाबाद एवं मेरठ मंडलों में दुग्ध समितियों के गठन की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में दुग्ध समितियों का सुदृढ़ नेटवर्क विकसित करते हुए अधिक से अधिक दुग्ध उत्पादकों एवं पशुपालकों को संगठित दुग्ध क्षेत्र से जोड़ा जाए, जिससे उन्हें उनके उत्पाद का उचित मूल्य प्राप्त हो और उनकी आय में वृद्धि हो सके। जिन क्षेत्रों में दुग्ध समितियों के गठन की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं है, वहां विशेष प्रयास करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए। दुग्ध समितियों के गठन एवं विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक दुग्ध उत्पादकों एवं पशुपालकों तक पहुंच सके। किसानों का दुग्ध मूल्य भुगतान समय पर किया जाए।

पशुपालकों एवं दुग्ध उत्पादकों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाने के साथ ही उनकी प्रगति की नियमित निगरानी भी की जाए।

एफएमडी टीकाकरण, गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं, कृत्रिम गर्भाधान तथा दुग्ध समितियों के गठन सहित सभी प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए।

सीएम योगी बोले- एसआईआर में ठीक से काम नहीं करने वालों के लिए खतरे की घंटी, 20 साल भुगतना होगा परिणाम
थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा 08 वर्षीय बच्ची के साथ गलत कृत्य के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
मिशन 2027 के लिए सरकार-संगठन और संघ की बैठक में गहन मंथन, मुख्‍यमंत्री आवास पर हुई समन्वय बैठक
चाय दुकान पर सियासी घमासान, आर्यन यादव के आरोपों से मामला गरमाया
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा की समीक्षा बैठक संपन्न
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article अनिल यादव व डॉ. अनीता यादव को वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं
Next Article सोनम वांगचुक के अनशन का 17वां दिन, 8.5 किलो कम हुआ वजन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?