By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर सपा का शाहजहांपुर में प्रदर्शन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर सपा का शाहजहांपुर में प्रदर्शन
उत्तर प्रदेशराज्य

जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर सपा का शाहजहांपुर में प्रदर्शन

Amarkesadmin
Last updated: July 22, 2026 2:06 pm
Amarkesadmin
1 week ago
Share
SHARE

विश्वविद्यालय रामपुर के ध्वस्तीकरण के आदेश को निरस्त किये जाने तथा जंतर मंतर पर हुए छात्रों पर लाठी चार्ज के संबंध में जिला अध्यक्ष सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता खिरनी बाग जीआईसी मैदान में हुए एकत्रित

संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
दिनांक 22 जुलाई 2026 को समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन श्री तनवीर खान के नेतृत्व में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर से संबंधित 38 भवनों के ध्वस्तीकरण के आदेश को निरस्त किए जाने विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों की रक्षा किए जाने तथा देश में पेपर लीक के विरोध में दिल्ली में जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए कथित लाठी चार्ज की निष्पक्ष जांच एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा किए जाने के संबंध में सैकड़ो की संख्या में समाजवादी पार्टी के नेताओं व पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं और नौजवान छात्र महानगर शाहजहांपुर के खिरनी बाग जीआईसी मैदान के पास एकत्रित हुए.
जहां से जुलूस के रूप में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय (कलेक्ट्रेट) पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन करने के बाद महामहिम राष्ट्रपति महोदिया को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से नगर मजिस्ट्रेट श्री रजनीकांत पांडे को सौपा.
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर से संबंधित 38 भवनों के ध्वस्तीकरण के आदेश पर गंभीर चिंता व्यक्त करती है। यह विषय हजारों छात्र-छात्राओं के भविष्य, शिक्षा और उनके संवैधानिक अधिकारों से जुड़ा हुआ है। किसी भी कार्रवाई में विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
साथ ही,भाजपा सरकार में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से युवाओं का भविष्य संकट में है।
उन्होंने कहा जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के आरोप अत्यंत गंभीर हैं। यदि ऐसा हुआ है, तो इसकी निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराई जानी चाहिए और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई होनी चाहिए। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और उसका सम्मान किया जाना चाहिए उन्होंने कहा रामपुर की मोहम्मद अली यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए व छात्र-छात्राओं और नौजवानों को न्याय दिलाने के लिए पूरी समाजवादी पार्टी व अखिलेश यादव जी साथ खड़े हैं.
इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि “छात्र-छात्राओं की आवाज़ को लाठी के बल पर नहीं दबाया जा सकता। समाजवादी पार्टी शिक्षा, न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए हर छात्र-छात्राओं के साथ मजबूती से खड़ी है।”
इस मौके पर पूर्व एमएलसी अमित यादव उर्फ़ रिंकू ने कहा कि मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी सभी वर्ग सभी समाज के छात्र-छात्राओं का ज्ञान और शिक्षा का मंदिर है जिसे भाजपा सरकार ढ़हाना शिक्षा की हत्या है.
इस मौके पर पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी छात्र-छात्राओं का उत्पीड़न अब बर्दाश्त नहीं करेगी भाजपा सरकार शिक्षा पर खुली डकैती डाल रही है.
इस मौके पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप, महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव गायत्री वर्मा, सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनवर उल्ला खान,सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्लाह सिद्दीकी,सपा प्रदेश सचिव रामसूरत यादव, सपा प्रदेश सचिव विजय सिंह,सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद, सपा विशेष आमंत्रित सदस्य नीरज मिश्रा, सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, जलालाबाद विधानसभा अध्यक्ष सूरजपाल सिंह यादव,ददरौल विधानसभा अध्यक्ष मुनेंद्र पाल सिंह यादव,तिलहर विधानसभा अध्यक्ष संदीप यादव,सपा नेता लखन प्रताप सिंह, सपा नेता जितेंद्र प्रसाद गौतम, सपा नेत्री सूची कश्यप, सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विकास चंद्र एडवोकेट, सपा नेता अरविंद पाल, सपा जिला उपाध्यक्ष संजीव lवर्मा, सपा जिला उपाध्यक्ष जिवेन्द्र कुमार बाजपेई, सपा जिला उपाध्यक्ष ओंकार सिंह, सपा जिला उपाध्यक्ष मिश्रीलाल पटेल, सपा जिला उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद मिश्रा, सपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव, सपा जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पाल,महिला सभा के जिला अध्यक्ष किरन कठेरिया, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव परवेज अंसारी, सपा छात्र सभा के जिला अध्यक्ष प्रसून कुमार कनौजिया, सपा लोहिया वाहिनी का जिला अध्यक्ष उत्पल यादव, अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष हफीज अंसारी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ विनोद वर्मा,युवा सपा नेता आकाश वर्मा, डॉ सुहेल खान मुन्ना, डॉ शोएब खान बड़े मुन्ना, सपा जिला सचिव नसीम खान,सपा नेत्री शारदा राज पासी,महिला महानगर अध्यक्ष जाफरीन,सौमित्र यादव,प्रदेश सचिव मोनू कुरैशी, नईम उर्फ़ गामा,आसिफ कुरेशी,लल्ला सिंह यादव, विपिन यादव, मानवेंद्र सिंह उर्फ मोनू, संतोष कुमार पाल,करुणा शंकर दीक्षित, गुफरान खान,टिंकू सिंह, शमसुद्दीन सिद्दीकी, शहज़ेब अली, विपिन यदुवंशी, सरताज खान,शाहाब खान, स्तुति गुप्ता,अरशद खान,मो. फैसल,सैयद शकील मियां, बबल किशोर वाल्मीकि, राजकुमार रावत पासी, आलोक कुमार वर्मा, अनूप कुमार वर्मा, मोहम्मद मुजीब, सीमा, नीलम, पार्वती सैनी, सविता कठेरिया, राजकुमार शर्मा, आसिफ खान,असलम खान, डॉ सुरेंद्र गुप्ता, सोनू यादव, तौसीफ हुसैन, सर्वेश यादव, रोहित यादव, अब्दुल समद, महिपाल सिंह यादव, इमरान खान, नासिर खान,सलीम खान,उज़ैर खान,अमान खान,अनवर सईद, अमन पांडे, फरमान खान, फैजान खान, उसमा बी, देवेंद्र मिश्रा एडवोकेट, तेजपाल फौजी, नरवीर फौजी, सलमान खान, मोहसिन खान,जीशान खान, उस्मान, अजीम खान, जय सिंह,आशुतोष तिवारी, सिद्दीक खान, धर्मवीर यादव, अनुज राठौर, अली हुसैन, अभय शंकर, रफत खान, चांद बाबू, अनिल कुमार भास्कर,दुर्गेश कुमार गुप्ता पूर्व सभासद, सचिन सक्सेना,हिमांशु गुप्ता, प्रमोद यादव, राजेश सिंह, अजीत यादव, सोनू सिंह, नरेंद्र सिंह यादव, जबर सिंह यादव, गरिमा सिंह रानू खान, अंकित शुक्ला,उपेंद्र अग्निहोत्री, ऋषि राजपूत, जितेंद्र सिंह कृष्ण मोहन सहायक सक्सेना,हसन मंसूरी, इकबाल मंसूरी, विनय मिश्रा,काशिब, मोहम्मद अमन प्रमोद कुमार,अतुल अवस्थी,राजू अवस्थी, उवैस खान उर्फ़ मॉडल,प्रमोद त्रिपाठी मोहम्मद आलम, फ़राज़ इदरीसी, शादाब इदरीसी, यश मौर्य, श्लोक मौर्य, सपा जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि शाहनवाज आदि मौजूद रहे

देहरादून: रेलवे बोर्ड परीक्षा में नकल का संगठित मामला, अभ्यर्थी रंगे हाथों पकड़ा
बड़े संस्थानों में वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देगा श्रम विभाग
समाधान दिवस में जनशिकायतों की सुनवाई, निष्पक्ष निस्तारण पर जोर
संगीत सोम का दावा- 25 साल तक केंद्र में मोदी, यूपी में योगी
रिजर्व पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में पुलिस पेंशनर्स गोष्ठी का आयोजन, पुलिस अधीक्षक, की अध्यक्षता में संपन्न
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article महिला आयोग की मा0 सदस्या अवनी सिंह ने सुनी महिलाओ की समस्याएं
Next Article साइबर ठगी के 1.28 लाख रुपये शाहजहांपुर पुलिस ने कराए वापस
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?