“थाना साइबर क्राइम जनपद शाहजहाँपुर मु.अ.सं. 09/2026 से सम्बन्धित वादी मुकदमा के साथ हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी की धनराशि रु0 1,28,000/- वापस कराये गये”
संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
राजीव कृष्ण, पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के आदेशानुसार जनपद मे साइबर अपराध मे Golden Hour की महत्ता को समझा जाए एवं उस दौरान की जाने वाली कार्यवाहीयो को भी समय के अन्दर किया जाए, जिससे ज्यादा से ज्यादा धनराशी फ्रीज कर वापस करायी जाए इसी क्रम में श्री रमित शर्मा, अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, बरेली व श्री अजय कुमार साहनी, पुलिस उप महानिरीक्षक बरेली, परिक्षेत्र बरेली के निर्देशानुसार, श्री सौरव दीक्षित पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर महोदय के कुशल निर्देशन मे, श्री देवेन्द्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर शाहजहाँपुर व श्री शुभम वर्मा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम जनपद शाहजहाँपुर के कुशल पर्यवेक्षण में आवेदक को धनराशी वापस दिलाने मे बडी सफलता प्राप्त हुई।
संक्षिप्त विवरणः-
थाना साइबर क्राइम पर पंजीकृत अभियोग 009/2026 धारा 318(4)बी.एन.एस. 66डी आई.टी मे वादी मुकदमा श्री दिवाकर विक्रम सिंह पुत्र श्री सुरेशपाल सिंह निवासी सदर खुदागंज थाना खुदागंज के साथ 5,23,000 रूपये की ऑनलाइन धोखाधडी जूडियो ट्रेन्ट की फेन्जाईजी दिलाने के नाम पर की गयी थी जिसमे विवेचना के क्रम मे तत्परता से त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रश्नगत घटना मे प्रयुक्त दो खातो को होल्ड कराकर । एक बैंक खाते से वादी मुकदमा के 1,28,000/ रूपये वापस कराये गये । अग्रिम कार्यवाही हेतु विवेचना प्रचलित है। जागरुक रहे-सजक रहे, साइबर अपराध से सुरक्षित रहे साइबर अपराध होने पर तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नं0 1930 पर काल कर अपनी शिकायत दर्ज कराये ।
पुलिस टीम का विवरण:-
1- प्र0नि0 श्री रजनीश कुमार (विवेचक) मय समस्त टीम थाना साइबर क्राइम जनपद शाहजहांपुर।

