नगर पालिका परिषद बिलारी द्वारा नगर में स्थित कोतवाली के समीप महिलाओं के लिए एक विशेष अस्थायी रैन बसेरे का निर्माण कराया गया जिसका शुभारंभ उपजिलाधिकारी श्रीमान विनय कुमार सिंह जी ने किया। इस उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सभासद देवेश शर्मा जी, दानवीर शर्मा जी, सुमित गुप्ता जी, निहाल सिंह लाठर जी, सभासद पति मोहम्मद अली जी, गिरीश बाबू जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता जी, अभिषेक जैन जी, सामाजिक कार्यकर्ता नोमान जमाल जी, चिराग अग्रवाल सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

