सम्भल ( बहजोई) 12 मई 2026
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, चन्दौसी में दिनांक 12 मई 2026 को प्रशिक्षण सत्र 2025-26 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार वितरण समारोह संस्थागत ऑडिटोरियम में अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद चन्दौसी की अध्यक्षा श्रीमती लता वार्ष्णेय जी एवं समाजसेवी श्री अखिलेश खिलाड़ी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्रीमती लता वार्ष्णेय जी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं समाजसेवी श्री अखिलेश खिलाड़ी जी ने प्रशिक्षार्थियों को जीवन में निरंतर मेहनत एवं आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य प्राप्त करने का संदेश दिया। दोनों अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों एवं विजेता टीमों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में पूजा, यशिका, मोनी सिंह, शिवानी कश्यप, झलक शर्मा, काजल एवं शोभा भारती ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। गायत्री, शिवानी ,मीना एवं अंशिका ने द्वितीय तथा पल्लवी पाल, सलोनी, हिमांशु, दीपांशु, रमन कुमार एवं आदित्य हिन्दवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
“बढ़ती जनसंख्या के दुष्परिणाम एवं मानव शक्ति का कुशल प्रबंधन” विषयक निबंध प्रतियोगिता में झलक शर्मा प्रथम, शिवानी कश्यप द्वितीय एवं उमा शंकर तृतीय स्थान पर रहे। “हमारा संविधान” विषयक भाषण प्रतियोगिता में सुभाष कुमार ने प्रथम, नन्दनी ने द्वितीय तथा दीक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बेस्ट जॉब मेकिंग प्रतियोगिता में विद्युतकार, वायरमैन, फिटर एवं ई०पी०डी० ट्रेड के प्रशिक्षार्थियों द्वारा उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत किए गए। एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में 100 मीटर पुरुष वर्ग में उमाशंकर प्रथम, अजय द्वितीय एवं शक्ति सिंह तृतीय रहे। 100 मीटर महिला वर्ग में प्रीति प्रथम, तनिष चौधरी द्वितीय एवं सलोनी तृतीय स्थान पर रहीं।
200 मीटर पुरुष वर्ग में सचिन प्रथम, ललतेश द्वितीय एवं रवि कुमार तृतीय रहे, जबकि 200 मीटर महिला वर्ग में तनिष चैधरी प्रथम, सलोनी द्वितीय एवं नीरज तृतीय स्थान पर रहीं। शॉटपुट पुरुष वर्ग में रमन कुमार प्रथम, पंकज यादव द्वितीय एवं अंशुल मौर्य तृतीय रहे। महिला वर्ग में स्वाति यादव प्रथम, पारुल द्वितीय एवं तनिष चैधरी तृतीय स्थान पर रहीं।
लॉन्ग जंप पुरुष वर्ग में ललतेश प्रथम, अजय द्वितीय एवं राघव यादव तृतीय रहे, जबकि महिला वर्ग में तनिष चैधरी प्रथम, अनु द्वितीय एवं प्रीति तृतीय स्थान पर रहीं।
खो-खो पुरुष वर्ग में कन्हैया वाष्र्णेय, आकाश कुमार, रमन कुमार, सोहिल शर्मा, अभिजीत शंखधार, अंकित यादव, लिंकन यादव, तुषार, राजेश, शिवम यादव, प्रशान्त कुमार एवं अमनपाल की टीम विजेता रही। महिला वर्ग में नीतू, शिवानी, सलोनी, नेहा, रौनक, गायत्री, पल्लवी पाल, अनीता, पारुल, रिंकी, दीक्षा एवं प्रिया वघेल की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की।
रस्साकशी पुरुष वर्ग में रोहित, तुषार, अनमोल, राहुल, विनीत, ओमेन्द्र, दीनानाथ एवं सचिन शर्मा की टीम विजेता रही, जबकि महिला वर्ग में चंचल, विनिता, अन्नू, निधि, राधिका भारती, ज्योति, रितु एवं मानसी बघेल की टीम विजेता रही। वॉलीबॉल पुरुष वर्ग में रोहित, सिद्धार्थ वाष्र्णेय, जोगेश, विनीत, तुषार, राहुल, विशाल एवं अंशुल कुमार की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में प्रिया वघेल, तनिष चैधरी, खुशी, लकी, पल्लवी पाल, रौनक, सलोनी एवं अंशिका वार्ष्णेय की टीम विजेता रही।
कार्यक्रम का संचालन श्री कीर्तिपाल शर्मा द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में श्री अशोक कुमार, श्री अनिल कुमार एवं सुश्री राखी, श्री मनोज कुमार, श्री पंकज कुमार, श्री धीरज सक्सेना एवं सुश्री दीपमाला, श्री मुकेश कुमार, श्री सुधीर सिंह एवं श्री शिवम, श्री उपेन्द्र सिंह, श्री योगेन्द्र स्वरूप, श्री मुकेश कुमार, श्री संजीव सक्सेना, श्री कुलदीप गोपाल, श्री सुधाकर मिश्रा एवं श्री अजय कुमार का विशेष योगदान रहा। समारोह के अंत में प्रधानाचार्य डॉ. नरेन्द्र सिंह पाल ने सभी अतिथियों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं। कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
राजकीय आईटीआई चन्दौसी में पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न
Leave a Comment

