अज्जी हलवाई, बहजोई की मिठाई निर्माण शाला का किया गया निरीक्षण, निर्माणशाला पायी बिना लाइसेंस के संचालित व परिसर में पायी गई अत्यधित गंदगी, कराया गया तत्काल बंद
विभिन्न प्रतिष्ठानों से संग्रहित नमूने जाँच हेतु भेजे प्रयोगशाला
जिलाधिकारी महोदय संभल के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल द्वारा जनपद स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है जिसके क्रम में आज दिनांक 13 जुलाई 2026 को निम्नानुसार कार्यवाही सम्पादित की गई :-
1. अज्जी हलवाई, कुम्हारन मोहल्ला, बहजोई स्थित निर्माणशाला का निरीक्षण किया गया। मौके पर खाद्य लाइसेंस मांगने पर प्रतिष्ठान स्वामी द्वारा ब्रह्म बाजार स्थित दुकान का लाइसेंस प्रस्तुत किया गया परंतु निर्माणशाला का लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। निरीक्षण के दौरान परिसर में अत्यधिक गंदगी पायी गई, फर्श जर्जर अवस्था में मिला, दीवालों पर छत पर जाले आदि लगे मिले, मिठाई आदि खुली अवस्था में भंडारित मिली, परिसर में मक्खी/कीट आदि व अन्य अनियमिताएं भी मिली। मौके पर भंडारित पनीर में मिलावट की संभावना के दृष्टिगत पनीर का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया गया। साथ ही निर्माण शाला का तत्काल संचालन बंद कराया गया एवं नियमानुसार लाइसेंस/पंजीकरण प्राप्त कर व आवश्यक सुधार किए जाने के उपरांत ही संचालन प्रारम्भ किए जाने के निर्देश दिए गए।
2. नन्हू मिठाई शॉप, स्थान मौo जूलेपुरा , गुन्नौर से खाद्य पदार्थ बर्फी का नमूना संग्रहित किया गया
3. कन्हैया स्वीटस, स्थान गुन्नौर से खाद्य पदार्थ- गुलाब जामुन का नमूना संग्रहित किया गया।
नमूने की जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

