By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पूर्ति विभाग के अन्तर्गत जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक का किया गया आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पूर्ति विभाग के अन्तर्गत जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक का किया गया आयोजन
उत्तर प्रदेशराज्य

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पूर्ति विभाग के अन्तर्गत जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक का किया गया आयोजन

Amarkesadmin
Last updated: August 4, 2026 1:25 pm
Amarkesadmin
3 days ago
Share
SHARE

अन्नपूर्णा भवनों की गुणवत्ता जांच एवं लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के दिए निर्देश

सम्भल (बहजोई), 04 अगस्त 2026
जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी शिवि गर्ग ने एजेंडा बिंदुओं की जानकारी प्रस्तुत की।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उचित दर की दुकानों के लिए खाद्यान्न उठान एवं वितरण की समीक्षा की । जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि खाद्यान्न परिवहन ठेकेदारों को खाद्यान्न डिस्पैच होने के 24 घण्टे के अन्दर उचित दर विक्रेता को प्राप्त कराते हुये, उचित दर विक्रेता द्वारा ई-पॉस के माध्यम से खाद्यान्न रिसीव किया जाता है तथा विशेष परिस्थितियों में अधिकतम 48 घंटे के भीतर खाद्यान्न रिसीविंग सुनिश्चित किया जाता है।
जिलाधिकारी ने ऐसे क्षेत्रों की जानकारी प्राप्त की, जहां बड़े वाहनों का पहुंचना संभव नहीं है तथा वहाँ छोटे वाहनों के माध्यम से समयबद्ध ढंग से खाद्यान्न की उपलब्धता के विषय जानकारी प्राप्त की । जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया जिन संकरी गलियों में खाद्यान्न पहुंचना सम्भव नहीं है वहां छोटे वाहन लगाने का प्रावधान है साथ ही, परिवहन ठेकेदारों के रूट चार्ट की भी समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जो संबंधित परिवहन ठेकेदार निर्धारित समयावधि में राशन दुकानों तक खाद्यान्न नहीं पहुंचा रहे हैं, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए अंतिम चेतावनी दी जाए। यदि निर्धारित समय में संतोषजनक उत्तर प्राप्त न हो तो नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित संस्था को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए।
बैठक में निर्माणाधीन अन्नपूर्णा भवनों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने पूर्ण हो चुके अन्नपूर्णा भवनों की गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही मनरेगा के अंतर्गत निर्मित अन्नपूर्णा भवनों तथा वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 में स्वीकृत होकर भी प्रारंभ न होने वाले कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि मनरेगा के अंतर्गत संचालित कार्यों की नियमित समीक्षा करें तथा कार्यों में लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें।
बैठक में उचित दर की दुकानों के प्रस्तावों, निलंबित राशन दुकानों तथा खाद्यान्न वितरण व्यवस्था से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, जिला विकास अधिकारी राम आशीष, जिला पूर्ति अधिकारी शिवि गर्ग, समस्त पूर्ति निरीक्षक तथा संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रामपुर में गरीब परिवार PM आवास से वंचित:पात्रता के बावजूद योजना का लाभ न मिलने का आरोप, DM से न्याय की मांग
एलएलबी छात्रा से जुड़े मामले में आरोपी की रिहाई के बाद जुलूस पर विवाद
बिसौली के ग्राम हररायपुर के स्कूल में बच्चों ने श्रेष्ठा योजना की परीक्षा पास की
सड़क हादसों में मूकदर्शक नहीं, अब बनें ‘राह-वीर’: वीडियो बनाने के बजाय जान बचाने वालों को सरकार देगी 25 हजार रुपये का इनाम
रजिस्ट्री नियमों में बड़ा बदलाव, आधार अब सिर्फ पहचान दस्तावेज
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article नगर आयुक्त की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय में जनसुनवाई दिवस कार्यक्रम किया गया आयोजित
Next Article UP में 4 कमिश्नर सहित 13 IAS अफ़सरो के तबादले
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?