By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान, तीन प्रतिष्ठानों से आइसकैंडी के नमूने लिए गए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान, तीन प्रतिष्ठानों से आइसकैंडी के नमूने लिए गए
उत्तर प्रदेशराज्य

खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान, तीन प्रतिष्ठानों से आइसकैंडी के नमूने लिए गए

Amarkesadmin
Last updated: May 27, 2026 2:08 pm
Amarkesadmin
2 months ago
Share
SHARE

मैंगो कैंडी, आइसक्रीम, आइसकैंडी के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे लैब

बदायूँ: 27 मई। जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देशानुसार जनपद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय सी.एल. यादव एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.पी. सिंह के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा टीम ने आइसक्रीम, आइसकैंडी, कुल्फी एवं अन्य शीतल खाद्य पदार्थों की जांच की।
अभियान के दौरान जनपद बदायूं के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कुल तीन खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित कर जांच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे गए। जांच की कार्रवाई के अंतर्गत पुसगांव रोड वजीरगंज स्थित बतरूल कमर के प्रतिष्ठान से मैंगो कैंडी, नई सराय बदायूं स्थित उजाला आइसक्रीम से आइसकैंडी तथा बनिया मोहल्ला वजीरगंज स्थित आबिद के प्रतिष्ठान से आइसकैंडी का नमूना लिया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि सभी नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कारोबारियों को खाद्य पदार्थ ढककर रखने, दुकानों में साफ-सफाई बनाए रखने, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री बेचने तथा बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार न करने के निर्देश दिए गए। आमजन को भी खाद्य पदार्थों में मिलावट से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण प्रमोद कुमार, शंकरबिंद, भगवत सिंह एवं राजेन्द्रनाथ मिश्र मौजूद रहे।

निर्धन परिवार की बेटी के विवाह हेतु समिति ने दी गृहस्थी की सौगात
दिल्ली आंदोलन ने बदली दिशा, जंतर-मंतर पर फिर धरना
यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए काम की खबर, 16 घंटे नहीं कर पाएंगे ये काम, जानिए क्या है वजह
परी चौक पर बनेगा नमो भारत और एक्वा लाइन का इंटरचेंज
बदायूं में पुलिस बल को मजबूत करने की दिशा में नई पहल
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जनगणना-2027 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों को डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
Next Article अवैध स्विमिंग पूल बना मौत का कारण, परिवार में मचा कोहराम
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?