समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्वमन्त्री श्री रामआसरे विश्वकर्मा ने जनपद कानपुर देहात के विधानसभा भोगनीपुर के बिदूरकुटी पैलेस तथा विधानसभा सिकन्दरा के डेरापुर में बरसाना धाम गेस्ट हाउस में अलग अलग आयोजित विश्वकर्मा समाज पीडीए की बैठकों में कहा कि समाजवादी पार्टी ने विश्वकर्मा समाज का सम्मान बढ़ाया। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्वकर्मा समाज की पहचान मिटा रही है। भगवान विश्वकर्मा की पूजा दिवस की सार्वजनिक छुट्टी को निरस्त करके विश्वकर्मा समाज का अपमान किया। सभी विश्वकर्मा समाज अब भाजपा को वोट नहीं देगा। समाजवादी पार्टी को वोट देकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगा।
पीडीए बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री अरुण कुमार यादव बबलू तथा संचालन महासचिव पवन कटिहार ने किया।
श्री विश्वकर्मा ने पिछड़े और दलितों को सावधान करते हुए कहा कि भाजपा ने आपको धोखा दिया है। बीजेपी सरकार नौकरी रोजगार सम्मान अधिकार कुछ नहीं मिला। लगातार विश्वकर्मा समाज पीडीए के लोग अपमान अन्याय उत्पीड़न के शिकार हो रहे हैं। भाजपा की साजिश को समझना होगा और अब भाजपा को वोट देना बन्द करना होगा। समाजवादी पार्टी को वोट देकर सपा को जिताना होगा।
श्री विश्वकर्मा ने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार में श्री अखिलेश यादव जी ने निषाद कश्यप बाथम केवट मल्लाह कुम्हार प्रजापति भर राजभर आदि 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति की आरक्षण सुविधा देने का शासनादेश जारी किया था जिससे इन समाज को नौकरी और विकास हुआ था। भाजपा सरकार ने उसे रोक दिया। जो लोग निषाद और राजभर के नाम पर राजनीति कर रहे हैं उन्हें इसका जवाब देना होगा। अब इस समाज को ज्यादा दिन गुमराह नहीं किया जा सकता। समाजवादी सरकार में सपा ही सरकार बनने पर इन समाज को आरक्षण अधिकार और सम्मान पुनः दिया जायेगा।
समाजवादी पार्टी की सरकार में श्री अखिलेश यादव जी ने मुफ्त पढ़ाई मुफ्त दवाई मुफ्त सिंचाई मुफ्त लैपटॉप मुफ्त एम्बुलेंस सेवा डायल हन्ड्रेड कन्या विद्याधन बेरोजगारी भत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना छात्रवृत्ति समाजवादी पेंशन लागू करके गरीबो पिछड़े दलितों महिलाओं दबे कुचले लोगों की मदद की थी। पूर्वमन्त्री ने पीडीए समाज का आवाहन किया कि सभी पिछड़े दलित एकजुट होकर आगामी चुनाव में भाजपा को हटाये और समाजवादी पार्टी को वोट देकर सपा की सरकार बनायें।
पीडीए सम्मेलन को सांसद नारायण दास, पूर्व विधायक दिलीप सिंह, पूर्व मंत्री लखन सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन नरेंद्र पाल सिंह, नसरुद्दीन, अखिल खान, हाजी फैजान खान, वारसी, बाबू पाल अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा जिलाध्यक्ष, रमेश विश्वकर्मा जिला महासचिव, बृजकिशोर विश्वकर्मा विश्वकर्मा ब्रिगेड जिला अध्यक्ष, भारत विश्वकर्मा, पवन विश्वकर्मा, अभय विश्वकर्मा, राम किशन विश्वकर्मा, इंद्रपाल विश्वकर्मा, शैलेन्द्र विश्वकर्मा, पूर्व प्रमुख वेदव्यास निराला, पूर्व विधायक मिथिलेश कटियार, जिला महासचिव पवन कटिहार, पूर्व अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, तुलाराम कोरी, अमर सिंह पाल, मनोज यादव, शेखू खान, बृजमोहन फौजी, धर्मेंद्र दिवाकर, हिम्मत सिंह, रविंद्र यादव, उमेश पटेल, मानसिंह, छोटे सविता, तनवीर खान आदि नेतागण विचार व्यक्त किये।
विश्वकर्मा समाज पीडीए बैठक में सपा ने साधा निशाना
Leave a Comment

