संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना रौजा के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान चिन्हित किये गये अपराधियों की गिरफ्तारी व तलाश वांछित/वारन्टी-जिलाबदर अपराधी व रोकथाम अवैध शराब-शस्त्र / अफीम चरस बिक्री-निर्माण एवं चैंकिग संदिग्ध व्यक्ति-वाहन/गश्त के क्रम में थाना रोजा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई ।
संक्षिप्त विवरणः-
दिनाँक 08.03.2026 को थाना रोजा पुलिस टीम देखरेख शान्ति व्यवस्था डियूटी चैकिगं संदिग्ध वाहन व्यक्ति में रवाना होकर क्षेत्र में मामूर थी तभी मुखिबर खास की सूचना पर, दिनांक 05.03.2026 को ग्राम पींग के रहने वाले मृतक गौरव पुत्र महेश को झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देते हुए प्रताडित करना एवं प्रताडना से प्रताडित होकर मृतक गौरव उपरोक्त के द्वारा आत्महत्या कर लेने की घटना का सफल अनावरण करते हुए थाना रोजा पुलिस टीम द्वारा ग्राम पींग की पुलिया के पास अभियुक्तगण 1.बालकिशन पुत्र हरिचरन उम्र करीब 52 वर्ष 2.साजन पुत्र ओमकार उम्र करीब 19 वर्ष 3.राहुल उर्फ माहुल पुत्र बालकिशन उम्र करीब 21 वर्ष सर्व निवासीगण ग्राम पींग थाना रोजा जिला शाहजहाँपुर को सम्बन्धित मु0अ0सं0 96/26 धारा 108/352/351(2) बीएनएस में गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के विरुद्ध नियामानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः-
1.बालकिशन पुत्र हरिचरन उम्र करीब 52 वर्ष निवासी ग्राम पींग थाना रोजा जनपद शाहजहाँपुर ।
2. साजन पुत्र ओमकार उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम पींग थाना रोजा जनपद शाहजहाँपुर ।
3. राहुल उर्फ माहुल पुत्र बालकिशन उम्र करीब 21 वर्ष निवासी ग्राम पींग थाना रोजा जनपद शाहजहाँपुर ।
पंजीकृत अभियोग का विवरणः-
मु0अ0सं0 96/26 धारा 108/352/351(2) बीएनएस थाना रोजा जनपद शाहजहाँपुर ।
गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थानः
दिनांक 08.03.2026 को समय 09.20 बजे, ग्राम पींग की पुलिया के पास ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री राजीव कुमार, थाना रोजा, शाहजहाँपुर
2. उ0नि0 श्री सौरभ शुक्ला, थाना रोजा, शाहजहाँपुर
3. हे0का0 137 शहनबाज ,थाना रोजा शाहजहाँपुर
4. का0 2528 दीप नागर,थाना रोजा शाहजहाँपुर
थाना रोजा पुलिस टीम द्वारा एक व्यक्ति को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
Leave a Comment

