उत्तराखंड के देहरादून जिले में एक्टिवा सवार बदमाश ने एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला के गले से करीब 20 ग्राम सोने की चेन झपटकर भाग निकला. पता पूछने के बहाने एक्टिवा सवार बदमाश ने पीड़िता को रोका और फिर उसके गले की चेन छीनकर भाग निकला. वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

