चन्दौसी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्वर्गीय डॉ. गिरिराज किशोर को मरणोपरांत ‘संभल रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में यह सम्मान उनके पुत्र मनोज गुप्ता व् पुत्रवधू योजना गुप्ता को प्रदान किया गया। डॉ. गिरिराज किशोर के सामाजिक कार्यों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

