लखनऊ में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर DGP राजीव कृष्ण ने तिलक मार्ग स्थित कैंप कार्यालय और पुलिस मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
डीजीपी ने कहा कि ‘Zero Tolerance’ अब सिर्फ नीति नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस के चरित्र का हिस्सा बन चुका है। बदलते दौर में पुलिसिंग को पारंपरिक तरीकों तक सीमित नहीं रखा जा सकता। अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए तकनीक का अधिकतम इस्तेमाल जरूरी है।
उन्होंने पुलिसिंग में AI, डेटा एनालिटिक्स, साइबर इंटेलिजेंस, डिजिटल इन्वेस्टिगेशन और ड्रोन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर जोर दिया। डीजीपी ने कहा कि आधुनिक तकनीक के जरिए पुलिस अपराध की रोकथाम, जांच और कानून-व्यवस्था को और मजबूत कर सकती है।
लखनऊ में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस मुख्यालय में आयोजित समारोह में डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों का भरोसा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अपराध चाहे कितना भी संगठित हो, कानून उससे ज्यादा मजबूत है और अपराधी कितना भी प्रभावशाली हो, संविधान उससे ज्यादा शक्तिशाली है।
डीजीपी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर नई कार्यसंस्कृति बनी है। ‘Zero Tolerance’ अब सिर्फ नीति नहीं, बल्कि यूपी पुलिस के काम करने का तरीका बन चुका है।
राजीव कृष्ण ने कहा कि पुलिस का काम सिर्फ अपराध रोकना नहीं है। पुलिस को ‘Citizen First’, ‘Trust Based’ और ‘Technology Driven Policing’ की दिशा में आगे बढ़ना होगा। बदलते अपराध के साथ पुलिसिंग में भी बदलाव जरूरी है।
उन्होंने AI, डेटा एनालिटिक्स, साइबर इंटेलिजेंस, डिजिटल जांच और ड्रोन तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया। कहा कि अब पारंपरिक पुलिसिंग से आगे बढ़कर स्मार्ट और तकनीक आधारित पुलिसिंग को अपनाना जरूरी है।

