गवां, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पंचायत गवां में बड़े हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती सर्वेश दिवाकर, अध्यक्ष नगर पंचायत गवां, श्री श्वेतांक सारस्वत, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गवां, तथा नगर पंचायत की महिला सफाई मित्रों द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित सभी लोगों द्वारा राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का सामूहिक गायन किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का भी उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ गायन किया गया। कार्यक्रम में महिला सफाई मित्रों की सहभागिता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली सफाई मित्रों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रमुख रूप से सहभागी बनाया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी ने सभी नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित नगर पंचायत गवां के निर्माण में सभी से सहयोग की अपील की।
कार्यक्रम का समापन देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ हुआ।
नगर पंचायत गवां में अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी एवं महिला सफाई मित्रों ने किया ध्वजारोहण
Leave a Comment

