नगर निगम के पूर्व अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह बने शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण के ओएसडी
शाहजहांपुर – विकास प्राधिकरण में एस.के. सिंह को विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) के पद पर तैनात किया गया है। एस.के. सिंह इससे पहले शाहजहांपुर नगर निगम में अपर नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत थे और वहीं से सेवानिवृत्त हुए थे। अब वे विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी के रूप में प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

