By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि: यूपी में रात को अकेले नहीं, अब ग्रुप में चलेंगी रोडवेज बसें! कोहरे के बीच निगरानी करेंगे बड़े अधिकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि: यूपी में रात को अकेले नहीं, अब ग्रुप में चलेंगी रोडवेज बसें! कोहरे के बीच निगरानी करेंगे बड़े अधिकारी
उत्तर प्रदेशराज्य

यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि: यूपी में रात को अकेले नहीं, अब ग्रुप में चलेंगी रोडवेज बसें! कोहरे के बीच निगरानी करेंगे बड़े अधिकारी

Amarkesadmin
Last updated: December 18, 2025 1:26 am
Amarkesadmin
9 months ago
Share
SHARE

लखनऊ। प्रदेश में लगातार बढ़ते कोहरे को देखते हुए बसों के संचालन को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने स्पष्ट कहा है कि रात के समय अत्यधिक घने कोहरे की स्थिति में बसों का संचालन हर हाल में रोका जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी मार्ग पर यात्री मौजूद हों और यात्रा अत्यंत आवश्यक हो, तो बसों का संचालन पूरी तरह बंद करने के बजाय सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए एक साथ कई बसों को ग्रुप में धीमी गति से चलाया जाए। इससे सामने चल रही बस को देखकर चालक को दिशा और दूरी का अनुमान मिल सकेगा और हादसों की संभावना कम होगी।

इस समय घने कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो गई है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी संबंधित अधिकारियों और बस संचालकों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी एक्सप्रेस-वे पर यदि दृश्यता 50 मीटर से कम हो जाती है, तो बसों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर रोकने के लिए भी कहा गया है। इसके लिए जन सुविधा केंद्रों, टोल प्लाजा के पास या अन्य सुरक्षित स्थलों का उपयोग किया जा सकता है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और दुर्घटना की आशंका से बचा जा सके।

अधिकारियों को मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने और स्थानीय प्रशासन व यातायात पुलिस के साथ समन्वय बनाकर ही बस संचालन से जुड़े निर्णय लेने के निर्देश हैं। साथ ही सभी बस चालकों को फाग लाइट, रिफ्लेक्टर, इंडिकेटर और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने को कहा गया है।

ठंड बढ़ने पर नगर पालिका ने अलाव और रैन बसेरों का किया निरीक्षण
बिसौली में विश्व पर्यावरण के अवसर पर बृहद वृक्षारोपण किया गया
वर्षों से बदहाल पड़ी गांव की मुख्य सड़क, जिम्मेदार बने बेपरवाह
वृक्षारोपण अभियान-2026 के अंतर्गत विकास भवन परिसर में सहजन (मोरिंगा) के पौधों का किया वितरण
नई ई-रजिस्ट्रीकरण व्यवस्था पर अधिवक्ताओं का विरोध तेज
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article ‘फील्ड पर अलर्ट रहें अफसर’: मथुरा हादसे के बाद सीएम योगी का आदेश, बोले- कोहरे की लाउडस्पीकर से दें चेतावनी
Next Article पूर्व DGP प्रशांत कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष नियुक्त किए गए
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?