राम नगरी में अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि परिसर के मंदिरों से चढ़ावा चोरी का आरोपितों के सपने काफी बड़े थे. जिला कारागार में बंद चढ़ावा चोरी का आरोपितों को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. पूछताछ के दौरान आरोपितों ने पुलिस को बताया है कि वे लोग शेयर मार्केट में पैसा लगाते थे. उन लोगों पर कोई शक न करे, इसलिए अपने रिश्तेदारों और परिचितों के खाते से पैसा भेज कर उसे ट्रांसफर कराते थे

