By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: यूपी में बंद पड़े चार हजार ईंट भट्ठे फिर से चालू होंगे, योगी कैबिनेट ने नियमावली को दी मंजूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > यूपी में बंद पड़े चार हजार ईंट भट्ठे फिर से चालू होंगे, योगी कैबिनेट ने नियमावली को दी मंजूरी
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में बंद पड़े चार हजार ईंट भट्ठे फिर से चालू होंगे, योगी कैबिनेट ने नियमावली को दी मंजूरी

Amarkesadmin
Last updated: January 30, 2026 1:38 am
Amarkesadmin
6 months ago
Share
SHARE

लखनऊ : याेगी आदित्यनाथ सरकार ने वर्ष 2012 से पहले स्थापित ईंट-भट्ठा संचालकों को बड़ी राहत दे दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में ”उत्तर प्रदेश ईंट भट्ठा (स्थापना के लिए स्थल मापदंड) (प्रथम संशोधन) नियमावली 2026” को स्वीकृति प्रदान कर दी गई। नियमावली में इस संशोधन के बाद प्रदेश में चार हजार ईंट-भट्ठे अब वैध हो जाएंगे। इससे सरकार के राजस्व में वृद्धि होगी और 30-40 हजार श्रमिकों को रोजगार मिल जाएगा।

दरअसल, वर्ष 2012 में ईंट-भट्ठों को लेकर प्रदेश में पहली नियमावली बनी थी, इसके अस्तित्व में आने के बाद प्रदेश के लगभग 6500 ईंट भट्ठे अवैध घोषित हो गये थे। यह ऐसे भट्ठे हैं जो नियमावली लागू होने से पहले से संचालित थे, अब इनमें से चार हजार को राहत मिल गई है।

यह राहत उन्हीं ईंट भट्ठों को मिलेगी जिनके पास वर्ष 2012 से पहले जिला पंचायत या अन्य किसी सरकारी विभाग में पंजीकरण या एनओसी है। इन्हें अब संचालन करने की छूट मिल जाएगी।
नियमावली के अनुसार ईंट-भट्ठों को संचालन के लिए उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सहमति के साथ ही जिला प्रशासन, माइनिंग लीज, जिला पंचायत से अनुमति आदि जरूरी है। चिमनी की ऊंचाई, उत्सर्जन आदि के मानक भी तय हैं।

भट्ठों के चारों ओर 10 मीटर चौड़ी हरित पट्टी या जहां जगह नहीं है वहां तीन मीटर ऊंची दीवार बनाने के नियम हैं। भट्ठों के लिए न्यूनतम दो एकड़ का क्षेत्रफल जरूरी है। इन नियमाें का पालन न करने वाले ईंट-भट्ठों को अवैध करार दिया गया था।

नियमावली में संशोधन के बाद अब पुराने भट्ठों को राहत मिल जाएगी, हालांकि उन्हें यह साबित करना होगा कि उनकी स्थापना नियमावली बनने से पहले हुई है। इसके लिए वैट में पंजीकरण, जिला पंचायत या नगरीय निकाय की अनुमति आदि दिखानी होगी। इसके बाद इन्हें नई नियमावली के सख्त नियमों से राहत देकर फिर से संचालन की अनुमति दी जा सकती है।

वहीं, नए ईंट-भट्ठा लगाने वालों को भी राहत मिलने जा रही है। वर्ष 2012 की नियमावली के अनुसार ईंट-भट्ठे स्कूल-कालेज या आबादी से एक किलोमीटर की दूरी पर भी लगाए जा सकते हैं। सरकार ने इसमें भी राहत देकर इस दूरी को घटाकर 800 मीटर कर दिया है।

यानी अब आबादी से 800 मीटर की दूरी पर भट्ठा लगाए जा सकते हैं। इसके साथ ही सरकार पर्यावरण-अनुकूल तकनीक अपनाने वाले भट्ठों को प्रोत्साहन देने की दिशा में भी कदम बढ़ा रही है।

रुदायन में साध्वी डॉ. प्राची ने हिंदू समाज की एकता और सनातन धर्म के पालन का आह्वान किया
जिलाधिकारी ने घर-घर पाइपलाइन द्वारा नेचुरल गैस का कनेक्शन के संबंध में बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए
सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को दी श्रद्धांजलि
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर राष्ट्रवादी विचारों को किया नमन
लव जिहादियों से परेशान पीड़िता ने लगाए पुलिस प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article योगी कैबिनेट की मंजूरी, सीएम फेलो योजना से जुड़े अभ्यर्थियों को मिलेगा विशेष आरक्षण लाभ
Next Article कासगंज में नहर में डूबते लोगों को बचाने वाले हीरोज़ को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?