By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: शाहजहांपुर पुलिस ने बरामद किए 201 गुम मोबाइल, मालिकों को लौटाए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > शाहजहांपुर पुलिस ने बरामद किए 201 गुम मोबाइल, मालिकों को लौटाए
उत्तर प्रदेशराज्य

शाहजहांपुर पुलिस ने बरामद किए 201 गुम मोबाइल, मालिकों को लौटाए

Amarkesadmin
Last updated: July 19, 2026 1:46 pm
Amarkesadmin
2 weeks ago
Share
SHARE

सर्विलांस सेल/एस0ओ0जी0 व थाने पर संचालित साइबर हेल्प डेस्क कर्मियों की संयुक्त पुलिस टीम के द्वारा कुल 201 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत- 47 लाख रु0) बरामद कर उनके स्वामी को सुपुर्द किए गए”
संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
पुलिस अधीक्षक,शाहजहाँपुर सौरभ दीक्षित के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नगर के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी अपराध के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी सर्विलांस सेल/एस0ओ0जी0 के नेतृत्व में शाहजहाँपुर पुलिस टीम को बडी कामयाबी मिली ।
घटना का संक्षिप्त विवरणः-
गुम हुये मोबाइल फोन के संबंध में शिकायतकर्ताओं के द्वारा पुलिस अधीक्षक के समक्ष अथवा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शिकायत की जाती है । जिन पर सर्विलांस सेल द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जाती है । उक्त क्रम में आज दिनांक 19.07.2026 को पुलिस लाइन सभागार में सर्विलांस सेल/एस0ओ0जी0 व थाने पर संचालित साइबर हेल्प डेस्क पर नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर/कर्मचारियों की संयुक्त टीम द्वारा बरामद किए गए कुल 201 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत- 47 लाख रुपये) को उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया । मोबाइल फोन मिलने पर आवेदकों/शिकायतकर्ताओं द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शाहजहाँपुर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई ।
गुम हुए मोबाइल के लिए आवेदक द्वारा की जाने वाली आवश्यक कार्यवाहीः-
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications) द्वारा नागरिकों की सुविधा हेतु
“CEIR (Central Equipment Identity Register)” पोर्टल प्रारंभ किया गया है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने
गुम/चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक या अनब्लॉक कर सकता है।
प्रक्रिया इस प्रकार है:-
1. पोर्टल लिंक पर जाएं – https://www.ceir.gov.in/General/index.jsp
2. “Block Stolen/Lost Mobile” विकल्प चुनें।
3. मोबाइल का IMEI नंबर, सिम विवरण, और शिकायत संख्या दर्ज करें।
4. थाना स्तर से सत्यापन उपरांत मोबाइल को ट्रैक करने की कार्रवाई की जाती है।
5. जब मोबाइल बरामद हो जाए तो “Unblock Found Mobile” विकल्प से मोबाइल को अनब्लॉक करें।
6. मोबाइल गुम होने के पश्चात साइबर अपराध की संभावना बढ़ जाती है, अतः संबंधित सिम को तुरंत बंद कराकर दोबारा रि-इश्यू (Reissue) कराएं, जिससे किसी भी प्रकार के दुरुपयोग की संभावना समाप्त हो जाए।
7. मोबाइल खरीदते समय उसका IMEI नंबर नोट कर सुरक्षित रखें।
8. यदि मोबाइल गुम/चोरी हो जाए तो तुरंत निकटतम थाना या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें।
9. किसी भी अनजान व्यक्ति या लिंक पर व्यक्तिगत जानकारी या बैंकिंग डिटेल साझा न करें।
10. गुमशुदा मोबाइल की रिपोर्ट थाना पुलिस व CEIR पोर्टल दोनों पर दर्ज करें ताकि ट्रैकिंग शीघ्र आरंभ हो सके।
भविष्य के लिए अपील:-
पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित द्वारा नागरिकों से अपील की गयी कि वे भविष्य में अधिक सतर्कता बरतें । यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो वह तुरंत निकटतम थाना या सर्विलांस पुलिस को इसकी सूचना दें, ताकि पुलिस आवश्यक कार्यवाही कर सके ।
बरामदगी का विवरणः-
201 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत 47 लाख) ।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-
सर्विलांस सेल/एस0ओ0जी0 टीम-
1.उ0नि0 श्री मनोज कुमार, प्रभारी सर्विलांस सेल/एस0ओ0जी0 शाहजहाँपुर।
2.का0 प्रभात सर्विलांस सेल शाहजहाँपुर।
3.का0 मुकुल खोखर सर्विलांस सेल शाहजहाँपुर।
4.का0 सचिन कुमार सर्विलांस सेल शाहजहाँपुर।
5.का0 दीपक कुमार सर्विलांस सेल शाहजहाँपुर।
6.का0 आकाश बाना सर्विलांस सेल शाहजहाँपुर।
7.संपूर्ण एस0ओ0जी0 टीम ।
सहयोगी टीम-
1. का0 शुभम पुनिया, साइबर हेल्प डेक्स, थाना सदर बाजार शाहजहाँपुर
2. क0आ0 रोहित कुमार, साइबर हेल्प डेक्स, थाना रा0च0मिशन शाहजहाँपुर
3. क0आ0 रिकूं, साइबर हेल्प डेक्स, थाना कोतवाली शाहजहाँपुर
4. क0आ0 आरिफ, साइबर हेल्प डेक्स, थाना कलान शाहजहाँपुर
5. का0 रवि, साइबर हेल्प डेक्स, थाना कोतवाली शाहजहाँपुर
6. क0आ0 अखिलेश, साइबर हेल्प डेक्स, थाना निगोही शाहजहाँपुर
7. क0ऑ0 अशोक, साइबर हेल्प डेक्स, थाना जलालाबाद शाहजहाँपुर
8. क0ऑ0 नवनीत, साइबर हेल्प डेक्स, थाना कटरा शाहजहाँपुर
9. म0का0 नीमल, साइबर हेल्प डेक्स, थाना बण्डा शाहजहाँपुर
10. म0का0 शालू, साइबर हेल्प डेक्स, थाना कांट शाहजहाँपुर
11.जनपद के अन्य थानों के कम्प्यूटर ऑपरेटर/कर्मचारी शाहजहाँपुर
नोट- शाहजहाँपुर पुलिस आमजन से विशेष अपील करती है कि गुम अथवा चोरी हुए मोबाइल फोन की सूचना तत्काल CEIR पोर्टल पर दर्ज कर मोबाइल को ब्लॉक कराएँ, जिससे न केवल मोबाइल के दुरुपयोग पर प्रभावी रोक लगे बल्कि तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से उसकी शीघ्र एवं सुरक्षित बरामदगी संभव हो सके ।

कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर बरेली में समीक्षा बैठक
29 अप्रैल को हरदोई मे प्रधानमंत्री करेंगे नवनिर्मित गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण
बाबा साहब की प्रतिभा खंडित होने पर बहुजन आर्मी जिला अध्यक्ष ने की न्यायिक जांच की मांग
राशन व्यवस्था पर सख्ती, एसडीएम ने डीलर को दिए सुधार के निर्देश
नगर सहसवान में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article शाहजहाँपुर बिजली विभाग में संविदा कर्मियों की सुरक्षा और वेतन को लेकर बड़ा सवाल!
Next Article पुष्पवर्षा के बीच डीसीपी सृष्टि गुप्ता को भावपूर्ण विदाई
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?