आज बरेली सर्किट हाउस सभागार में आगामी कांवड़ यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जनप्रतिनिधिगण, संगठन के पदाधिकारी तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सहभागिता की। बैठक में कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, चिकित्सा सुविधाओं, कानून-व्यवस्था एवं हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की तैयारियों सहित सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। श्रद्धालुओं के स्वागत एवं सम्मान के लिए हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की व्यवस्था पर विशेष चर्चा हुई। सभी जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
संबंधित अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि कांवड़ यात्रा सुरक्षित, भव्य, गरिमामय एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

