By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: शाहजहाँपुर बिजली विभाग में संविदा कर्मियों की सुरक्षा और वेतन को लेकर बड़ा सवाल!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > शाहजहाँपुर बिजली विभाग में संविदा कर्मियों की सुरक्षा और वेतन को लेकर बड़ा सवाल!
उत्तर प्रदेशराज्य

शाहजहाँपुर बिजली विभाग में संविदा कर्मियों की सुरक्षा और वेतन को लेकर बड़ा सवाल!

Amarkesadmin
Last updated: July 19, 2026 1:45 pm
Amarkesadmin
2 weeks ago
Share
SHARE

संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
अकुशल श्रमिक से लाइन अनुरक्षण कराने का आरोप, दुर्घटना में कर्मचारी का पैर टूटा; जून माह का वेतन भी अटका
शाहजहाँपुर विद्युत संविदा मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश ने बिजली विभाग में संविदा कर्मियों की सुरक्षा और वेतन भुगतान को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल शाहजहांपुर को पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
संगठन ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के आदेश के बावजूद लाइन अनुरक्षण का कार्य कुशल श्रमिकों के स्थान पर अकुशल श्रमिकों से कराया जा रहा है। इसी लापरवाही के चलते संविदा कर्मियों के साथ लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।
संगठन के अनुसार शाहजहाँपुर मंडल के डिवीजन द्वितीय अंतर्गत 33/11 केवी सिटी पार्क उपकेंद्र पर कार्यरत संविदा कर्मी जयशंकर पुत्र लालाराम एलटी लाइन पर सीढ़ी से कार्य करते समय दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में उनका दाहिना पैर टूट गया। आरोप है कि विभाग और कंपनी की ओर से कर्मचारी के समुचित इलाज की व्यवस्था नहीं हो पा रही है।
संगठन ने घायल संविदा कर्मी का तत्काल उचित इलाज कराने की मांग की है। साथ ही सिटी पार्क उपकेंद्र पर लंबे समय से तैनात एक सरकारी लाइनमैन की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए मामले की जांच कराने की मांग की गई है।
वहीं संगठन ने जून 2026 का वेतन अब तक जारी न होने का मुद्दा भी उठाया है। आरोप है कि पुवायां, तिलहर और जलालाबाद डिवीजन के संविदा कर्मियों को 18 जुलाई 2026 तक जून माह का वेतन नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
संगठन के मध्यांचल अध्यक्ष अशोक कुमार पाल और प्रांतीय अध्यक्ष नवल किशोर सक्सेना ने चेतावनी दी है कि यदि घायल कर्मचारी के इलाज की समुचित व्यवस्था और संविदा कर्मियों का वेतन जल्द जारी नहीं किया गया तो कर्मचारी अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन और कार्यबहिष्कार करने को बाध्य होंगे।
संगठन ने कहा कि आंदोलन के चलते उत्पन्न होने वाली औद्योगिक अशांति की पूरी जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था, विभागीय अधिकारियों और संबंधित जिम्मेदारों की होगी।

गंभीर अति कुपोषित बच्चों के पोषण पर जिलाधिकारी ने दिए विशेष निर्देश
बदायूँ: नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी 25,000/- के इनाम के साथ गिरफ्तार
जहां पिता उगाते थे अन्न, वहीं से उड़ान भरकर मुख्यमंत्री से मिली डॉक्टर हीरा राशिद
स्कूल चलो अभियान (द्वितीय चरण) के तहत निकली जागरूकता रैली, शत-प्रतिशत नामांकन का लिया गया संकल्प
संभल में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक आयोजित
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article पंचमुखी हनुमान मंदिर में शनिदेव प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा
Next Article शाहजहांपुर पुलिस ने बरामद किए 201 गुम मोबाइल, मालिकों को लौटाए
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?