यूपी सरकार ने रामपुर के 6 सरकारी वकीलों की सेवा समाप्त कर दी। इनमें से वह वकील भी शामिल हैं, जो सपा नेता आजम खान के खिलाफ चल रहे मुकदमों में सरकार की ओर से पैरवी कर रहे थे।
रामपुर DM अजय कुमार द्विवेदी ने इन वकीलों को कार्यमुक्त करने का आदेश भी जारी कर दिया। इनमें अधिवक्ता अमित कुमार सक्सेना, संदीप सक्सेना, प्रमोद सागर, ओमप्रकाश लोधी, प्रताप सिंह मौर्य और अमित कुमार शामिल हैं। इनमें वकील संदीप सक्सेना भाजपा विधायक आकाश सक्सेना के बेहद करीबी माने जाते हैं।
बताया जा रहा है, वकीलों को पद-मुक्त करने के लिए राज्य सरकार के विशेष सचिव की ओर से पत्र जारी किए गए थे।

