By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना जलालाबाद पर पीस कमेटी बैठक आयोजित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना जलालाबाद पर पीस कमेटी बैठक आयोजित
उत्तर प्रदेशराज्य

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना जलालाबाद पर पीस कमेटी बैठक आयोजित

Amarkesadmin
Last updated: April 6, 2026 2:53 pm
Amarkesadmin
5 months ago
Share
SHARE

संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
आज दिनांक 06.04.2026 को पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा उपजिलाधिकारी जलालाबाद के साथ थाना जलालाबाद परिसर में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरुओं एवं पीस कमेटी के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा उपस्थित गणमान्य नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए आगामी आयोजनों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस एवं प्रशासन की प्राथमिकता है, जिसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी से अपील की कि किसी भी प्रकार के आयोजन के दौरान निर्धारित नियमों एवं प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में विशेष रूप से अफवाहों के प्रति सतर्क रहने पर बल दिया गया । सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, असत्य अथवा भड़काऊ सूचना का प्रसार न करने तथा ऐसे संदेशों को बिना सत्यापन के अग्रेषित न करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को बताया गया कि सोशल मीडिया की सतत निगरानी की जा रही है तथा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इसके अतिरिक्त, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा किए जा रहे सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी दी गई तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने की बात कही गई। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, विवाद अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित समस्या की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या डायल-112 पर देने हेतु सभी को प्रेरित किया गया।
उपस्थित पीस कमेटी के सदस्यों एवं संभ्रांत नागरिकों द्वारा प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया तथा क्षेत्र में आपसी सद्भाव, सौहार्द एवं भाईचारे का वातावरण बनाए रखने हेतु सामूहिक प्रयास करने की बात कही गई।
बैठक का समापन सभी प्रतिभागियों को शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग देने के आह्वान के साथ किया गया ।

लखनऊ के जियामऊ में बनेगा भाजपा का नया भव्य प्रदेश कार्यालय
मथुरा जनपद से पहले और आखिरी जनप्रतिनिधि हैं मुकेश सारस्वत : विनोद दीक्षित
200 फीट की दुकान से 2500 करोड़ का ब्रांड
एसआईआर को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ड्यूटी निभाते हुए आरक्षी के दोनों पैर कटे, DGP ने दी सहायता
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article तहसील जलालाबाद में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक , जनपद शाहजहाँपुर की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का सफल आयोजन
Next Article बिसौली में बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?