आज दिनांक 31.07.2026 को उ०प्र० माटीकला बोर्ड, सम्भल द्वारा ग्राम खेड़ा खास तहसील चन्दौसी में माटीकला बोर्ड की स्थापना पखवाड़ा के अवसर पर जनपद स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम में जिला ग्रामोद्योग अधिकरी द्वारा उ०प्र० माटीकला बोर्ड एवं उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की समस्त योजनाओं मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना, माटीकला टूल किट्स योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, कौशल सुधार प्रशिक्षण एवं बैंक सम्बन्धी समस्याओं एवं उनके निराकरण की विस्तृत जानकारी दी गयी। योजनाओं का लाभकैसे आमजन को आसानी से मिल सके इसकी सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की गयी।
उक्त कार्यक्रम का आयोजन में विशिष्ट अतिथि श्रीमती मन्जू दिलेर पूर्व केन्द्रीय दर्जा राज्यमंत्री भारत सरकार, श्री अनिल कुमार कर्णवाल जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, श्री अमरपाल सिंह मंत्री रोशन ग्रामोद्योग संस्थान सिमरूआ, श्री राजीव कुमार मंत्री, सुमन खादी ग्रामोद्योग स्थान चन्दौसी, श्री दिवाकर शर्मा भाजपा कार्यकर्ता सम्भल तथा जनप्रतिनिधि, कर्मचारी एवं 200 से अधिक प्रतिभागी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

