बदायूं दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने विधायक कार्यालय, दातागंज में ‘लोकमाता’ अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के अवसर पर आयोजित सामाजिक समरसता संगोष्ठी का शुभारंभ उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आर. एस. पाल ने की। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का आह्वान करते हुए विपक्ष की जातिवादी एवं तुष्टिकरण की राजनीति पर भी निशाना साधा।

