आज दिनांक 08 जून 2026 को नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर और आईटीसी मिशन सुनहरा कल फोर्स संस्था के संयुक्त तत्वाधान में नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी महोदया श्रीमती पवित्रा त्रिपाठी जी के कुशल मार्गदर्शन में नगर क्षेत्र के चौधरी महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ के सहयोग से उत्तर प्रदेश शासन नगर विकास विभाग के द्वारा आदेशित कार्यक्रम “स्वच्छ समर होमवर्क” का आयोजन कराया गया l जिसके अंतर्गत विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने वेस्ट टू आर्ट कलाकृतियां बनाकर जन मानस को स्वच्छता का संदेश दिया साथ ही साथ स्पेशल अवेयरनेस प्रोग्राम का भी आयोजन कराया गया l जिसके माध्यम से कचरे की श्रेणियों तथा उनके निस्तारण के विषय में जानकारी दी गई l आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका से सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री सुभाष सिंह जी, सफाई नायक विजय कुमार और आईटीसी मिशन सुनहरा कल टीम से क्लस्टर सुपरवाइजर मनोज कुमार के साथ-साथ विद्यालय का स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे l

