अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा पुलिस लाइन में पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी आयोजित कर सुनी गईं समस्याएँ।
आज दिनांक 15.07.2026 को पुलिस लाइन बदायूँ सभागार कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. हृदेश कठेरिया की अध्यक्षता में पुलिस पेंशनर्स के साथ एक गोष्ठी आयोजित की गई । गोष्ठी के दौरान उपस्थित पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया तथा उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) द्वारा पुलिस पेंशनर्स के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें हर संभव सहयोग एवं सम्मान का आश्वासन दिया । इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन श्री इन्द्रजीत सिंह सहित जनपद के पुलिस पेंशनर्स उपस्थित रहे ।

