बदायूं। थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव ब्यौर कासिमाबाद में कुछ दिन पहले प्रभात फेरी को लेकर हुए विवाद और पुलिस लाठीचार्ज की घटना के बाद गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पहुंचे डेलिगेशन ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर घटना की जानकारी ली और पीड़ितों का हालचाल जाना।

