आज बनिया खेड़ा ब्लॉक के ग्राम कैथल में संविधान निर्माता परम पूज्य बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, बैंड बाजे,डीजे के साथ अंबेडकर अनुयाई पूरे जोश के साथ बाबा साहब तथा भगवान तथागत बुद्ध की नारे लगाते हुए चल रहे थे,
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग “भारत सरकार”के पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने शोभायात्रा का फीता काटकर शुभारंभ किया!
सर्वप्रथम नारे लगाते हुए भगवान् तथागत बुद्ध व बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए!
कार्यक्रम में मौजूद पूज्यनीय भंते जी ने पंचशील का पाठ कर सभी से धम्म के मार्ग पर चलने आवाह्न किया!
मुख्यातिथि के रूप में श्री सतीश प्रेमी ने अंबेडकर अनुयाइयों को संबोधित करते हुए कहा की संविधान निर्माता परम पूज्य बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने देश में संविधान देकर दलितों,पिछड़ों तथा संपूर्ण महिला समाज की हजारों वर्षों की गुलामी बेड़ियों को अधिकार देकर बिना खून की एक बूंद बहाए काटा और सम्मान से जीने का अधिकार दिया !
कार्यक्रम में सर्वश्री रामरूप सिंह रूपी,विमलेश कुमारी,योगेश कुमार,विनोद कुमार एड० ,मुकेश गौतम,कपिलदेव,अमरपाल सिंह,हरिशंकर,कुमेश कुमार,दीपक कुमार,विजेंद्र सिंह,राहुल गौतम,प्रमोद कुमार,कैलाश चटवाल,राजू अनजान,सुरेश गौतम,दिनेश बाबू,प्रताव सिंह,प्रमोद कुमार, जगराम सिंह हरिशंकर भारती आदि मौजूद रहे।।
बाबा साहब की जयंती पर कैथल में उमड़ा जनसैलाब, निकली भव्य यात्रा
Leave a Comment

