हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर मुरादाबाद के बिलारी में बिलारी प्रेस क्लब की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अतिथि के रूप में बिलारी उपजिलाधिकारी विनय कुमार सिंह, तहसीलदार बिलारी आदित्य कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी बिलारी अशोक कुमार सिंह, बिलारी कोतवाली प्रभारी उदय प्रताप सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बिलारी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव तथा बिलारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जैन भी उपस्थित रहें।
बिलारी उपजिलाधिकारी विनय कुमार सिंह द्वारा सभी पत्रकार साथियों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में प्रेस क्लब बिलारी द्वारा सभी अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया, इस अवसर पर पत्रकारिता के इतिहास और आज की पत्रकारिता को सभी ने अपने अपने विचार, सुझाव और अनुभव साझा किये।
इस मौके YIS NEWS के मुख्य संपादक पवन कोहली का SDM बिलारी द्वारा फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में YIS NEWS के मुख्य संपादक पवन कोहली द्वारा SDM बिलारी विनय कुमार सिंह, जिनका प्रयागराज में सिटी मैजिस्ट्रेट के पद पर स्थानांतरण हुआ है उनको पटका पहनाकर व श्री राधे कृष्ण की स्मृति भेंट कर उनके आगामी भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

