उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर बदायूं जिला पंचायत को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वर्षा यादव जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजीव कुमार गुप्ता जी, विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री श्री महेश चंद्र गुप्ता जी, विधायक श्री हरीशचंद्र शाक्य जी तथा पूर्व एमएलसी श्री जितेंद्र यादव जी उपस्थित रहे।
यह उपलब्धि जनसेवा, विकास और सुशासन के प्रति समर्पित प्रयासों का परिणाम है। आशा है कि बदायूं जिला पंचायत भविष्य में भी विकास के नए आयाम स्थापित करती रहेगी।

