By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: विद्यालय कायाकल्प एवं पीएम श्री विद्यालयों की समीक्षा में सख्त दिखे जिलाधिकारी, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > विद्यालय कायाकल्प एवं पीएम श्री विद्यालयों की समीक्षा में सख्त दिखे जिलाधिकारी, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेशराज्य

विद्यालय कायाकल्प एवं पीएम श्री विद्यालयों की समीक्षा में सख्त दिखे जिलाधिकारी, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Amarkesadmin
Last updated: June 22, 2026 3:09 pm
Amarkesadmin
3 months ago
Share
SHARE

*शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न, नामांकन बढ़ाने, दिव्यांग छात्रों की सुविधाओं एवं लंबित गैप शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश*

 

*सम्भल (बहजोई), 22 जून 2026*

 

 

आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से ऑपरेशन विद्यालय कायाकल्प, निपुण भारत मिशन के क्रियान्वयन, मध्यान्ह भोजन योजना, दिव्यांग बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, पीएम श्री विद्यालयों में गैप तथा वहां कराए गए एवं प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत अधिकाधिक छात्रों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित कराने तथा पीएम श्री विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक परिवेश उपलब्ध कराने हेतु शिक्षकों को निरंतर प्रेरित एवं प्रोत्साहित किए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि दिनांक 23 जून 2026 को संबंधित खण्ड विकास अधिकारियों (बीडीओ) एवं एडीओ पंचायत के साथ बैठक कर विद्यालय कायाकल्प के अंतर्गत शेष गैप पर विस्तृत चर्चा करें तथा उसकी सूची हार्ड कॉपी में उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया कि इसकी साप्ताहिक समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में गैप की सूची आगामी तीन कार्यदिवस के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही दिव्यांग छात्रों, विशेषकर श्रवण बाधित विद्यार्थियों के लिए शासनादेश के अनुरूप विशेषज्ञ चिकित्सक की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा।

बैठक में मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत तिथि भोज योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने तथा तिथि भोज कार्यक्रम की कार्यवाही उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। इसके अतिरिक्त नगर क्षेत्र के विद्यालयों में जिन एनजीओ के माध्यम से मध्यान्ह भोजन व्यवस्था संचालित की जा रही है, उनके संबंध में शासनादेश के अनुरूप सेंट्रल किचेन से संबंधित विद्यालयों की दूरी का विद्यालयवार विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने पीएम श्री विद्यालयों में अद्यतन लंबित गैप की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन कार्यों को रायफल क्लब अथवा ग्राम एवं नगर निधि से वित्तपोषित किया गया है, उनमें अब तक संतृप्तिकरण न होने के वास्तविक कारणों का परीक्षण किया जाए। साथ ही आगामी 15 कार्यदिवस के भीतर सभी शेष गैप को पूर्ण करने के लिए संबंधित पटल प्रभारी के साथ कार्ययोजना तैयार करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं जिला समन्वयक उपस्थित रहे।

 

जारी जिला सूचना कार्यालय, सम्भल।

आबिद रजा की पहल ने होली पर मजबूत किया सांप्रदायिक सौहार्द
बिलारी में महिलाओं के लिए विशेष अस्थायी रैन बसेरे का शुभारंभ
IAS और IPS में एक ही परिवार के चारों बच्चे, यूपीएससी में अद्वितीय उपलब्धि
सामुदायिक रसोई कार्यक्रम: डीपीबीएस कॉलेज ने सेवा और सहयोग की मिसाल कायम की
सूरज पूरब की बजाए शाहजहांपुर उत्तर से उदय हुआ!
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग की योजनाओं एवं तीर्थ स्थलों के विकास कार्यों की समीक्षा की, सितंबर तक कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Next Article जननी सुरक्षा योजना में 07 सीएचसी की प्रगति कम होने पर दिए सुधार के निर्देश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?