By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: बीएसएनएल की भारतनेट एवं फाइबर योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में ला रहीं डिजिटल क्रांति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > बीएसएनएल की भारतनेट एवं फाइबर योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में ला रहीं डिजिटल क्रांति
उत्तर प्रदेशराज्य

बीएसएनएल की भारतनेट एवं फाइबर योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में ला रहीं डिजिटल क्रांति

Amarkesadmin
Last updated: June 24, 2026 1:43 pm
Amarkesadmin
3 months ago
Share
SHARE

बदायूँ: 24 जून। सहायक महाप्रबंधक बीएसएनएल दूरसंचार बदायूं मयंक रस्तोगी ने बताया कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी भारतनेट परियोजना, ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बीएसएनएल की नई फाइबर योजनाओं तथा युवाओं एवं उद्यमियों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर हैं। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल का संकल्प हर घर फाइबर, हर गांव डिजिटल, बीएसएनएल का संदेश बीएसएनएल के साथ जुड़ें, डिजिटल भारत के निर्माण में सहभागी बनें।
बीएसएनएल कार्यालय के अपने कक्ष में मीडिया से वार्ता करते हुए सहायक महाप्रबंधक ने बताया कि बीएसएनएल ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इसी क्रम में हाल ही में मात्र 259 रुपये प्रतिमाह का नया रूरल एंट्री फाइबर प्लान प्रारंभ किया गया है, जिसमें 25 एमबीपीएस तक की इंटरनेट स्पीड, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग तथा प्रसार भारती के वेव्स ओटीटी प्लेटफॉर्म की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अतिरिक्त उपभोक्ताओं की विभिन्न आवश्यकताओं के अनुरूप अन्य आकर्षक फाइबर ब्रॉडबैंड योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार की भारतनेट परियोजना के अंतर्गत जनपद की सभी ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। नेटवर्क की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए ग्राम पंचायतों को रिंग नेटवर्क प्रणाली से भी जोड़ा जा रहा है, जिससे फाइबर कट होने की स्थिति में भी सेवाएं बाधित न हों और इंटरनेट वैकल्पिक मार्ग से संचालित होता रहे।
उन्होंने कहा कि बीएसएनएल का उद्देश्य केवल इंटरनेट उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। इसी लक्ष्य के साथ ‘‘हर घर फाइबर, हर गांव डिजिटल’’ अभियान को गति प्रदान की जा रही है, ताकि प्रत्येक गांव और परिवार तक गुणवत्तापूर्ण ब्रॉडबैंड सेवाएं पहुंच सकें।
इस दौरान भारतनेट उद्यमी (बीएनयू) योजना की भी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि स्थानीय युवा, उद्यमी, केबल ऑपरेटर एवं इच्छुक व्यक्ति बीएसएनएल के साथ जुड़कर अपने क्षेत्र में एफटीटीएच सेवाएं उपलब्ध करा सकते हैं। सामान्यतः एक से दो लाख रुपये के निवेश से इस योजना में कार्य प्रारंभ किया जा सकता है। अधिकाधिक ग्राहकों को जोड़कर उद्यमी 50 हजार रुपये से लेकर 5 लाख रुपये प्रतिमाह तक आय अर्जित कर सकते हैं। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित कर रही है।
उन्होंने युवाओं, स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय व्यवसायियों एवं इच्छुक नागरिकों से भारतनेट उद्यमी योजना का लाभ उठाने तथा डिजिटल भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए काम की खबर, 16 घंटे नहीं कर पाएंगे ये काम, जानिए क्या है वजह
बदायूं में हादसा, बिसौली विधायक घायल
यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस; 6 PCS अफसरों का तबादला, जानिये कौन-कौन हैं?
1600 करोड़ के फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड महफूज आलम गिरफ्तार, TMC नेता की पनाह में छिपा था आरोपी
विकास खण्ड सम्भल में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बदायूँ में महिला मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष अभियान शुरू
Next Article सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?