101 करोड़ रुपये की सरकारी जमीन घोटाले की जांच के बीच संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में कोई जानकारी या साक्ष्य हों, तो वे पुलिस को उपलब्ध कराएं। एसपी ने कहा कि जांच निष्पक्ष और तेजी से जारी है तथा दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
अब तक की कार्यवाही:-
संभल में 101 करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी भूमि घोटाले में पुलिस ने तत्कालीन नगर पालिका ईओ राजकुमार गुप्ता को शाहजहांपुर से गिरफ्तार किया है। जांच में सरकारी जमीन के फर्जी नामांतरण, दस्तावेजों में हेरफेर और अवैध लाभ पहुंचाने के आरोप सामने आए हैं। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि यह कार्रवाई की शुरुआत है और जांच में दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की विवेचना जारी है तथा अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

