अदिति बिटिया के लिए जो बयानबाजी हुई है। भाजपाई कह रहे हैं कि वो उससे बहुत परेशान हैं। ये सारे लोग आप लोगों को बरगला रहे हैं। ये जो बयानबाजी हुई है, वह भाजपा के लोगों ने ही कराई है। राम मंदिर चोरी के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए यह मामला उछाला गया है। लेकिन हमें ध्यान नहीं भटकाना है।
बेटी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में डिंपल यादव ने पहली बार प्रतिक्रिया दी। वह शनिवार को लखनऊ में सपा नेता डॉक्टर नवल किशोर शाक्य के ‘एम्पायर रिसॉर्ट’ के उद्घाटन के मौके पर बोल रही थीं।
इधर, अखिलेश यादव ने भी शनिवार रात X पर लिखा- ‘इस षड्यंत्र का मूल दूर नहीं है’ इसलिए सच में कार्रवाई करने के लिए कहीं दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अगर दोषी के बारे में पता करने में पुलिस अक्षम तो हम सहायता कर दें।’
दरअसल, सीएम योगी ने आजमगढ़ में शनिवार को अदिति पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले पर कहा था- बेटी, बेटी होती है। कोई भी अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। माना जा रहा है कि सीएम के बयान पर ही डिंपल और अखिलेश ने पलटवार किया है।

