By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: बदायूं के सक्षम ने पहले प्रयास में हासिल किया MBBS में प्रवेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > बदायूं के सक्षम ने पहले प्रयास में हासिल किया MBBS में प्रवेश
उत्तर प्रदेशराज्य

बदायूं के सक्षम ने पहले प्रयास में हासिल किया MBBS में प्रवेश

Amarkesadmin
Last updated: July 17, 2026 2:27 pm
Amarkesadmin
2 months ago
Share
SHARE

प्रथम प्रयास में हासिल की सफलता
पिता है सहायक कोषाधिकारी और मां बेसिक में शिक्षिका
बड़े भाई ने भी पहले प्रयास मैं पाई थी एमबीबीएस में सफलता
परिवार में खुशी का माहौल, लोग दे रहे हैं बधाई
सक्षम बोले- डॉक्टर बनने के बाद करेंगे सिविल सर्विसेज की तैयारी

बदायूं l प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, जरूरत होती है लगन और मेहनत की l शहर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी सहायक कोषाधिकारी ( एटीओ ) राम बहादुर राजपूत के छोटे पुत्र सक्षम राजपूत ने पहले ही प्रयास में एमबीबीएस के लिए अपना स्थान बना लिया है l सक्षम के बड़े भाई दिव्यांश राजपूत का भी पहले प्रयास में वर्ष 2020 में एमबीबीएस के लिए सिलेक्शन हुआ था l परिवार के लोगों में भी खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई देने के लिए घर पहुंच रहे हैं l
गुरुवार की देर रात नीट का रिजल्ट घोषित हुआ l सक्षम राजपूत ने 562अर्जित कर राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के लिए अपना स्थान बना लिया है l सक्षम राजपूत ने शहर के डीपीएस स्कूल से पिछले वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा 95% से अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी l सक्षम प्रथम क्लास से ही मेधावी रहे हैं और हर वर्ष अपनी क्लास में अब्बल स्थान पर रहे l सक्षम का कहना है कि डॉक्टर बनकर समाज के लोगों की सेवा करना उनका सपना रहा है l हालांकि उनका भविष्य में यह भी सपना है कि सिविल सर्विसेज परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद देश और समाज की सेवा और अच्छे से कर सकें,इसके लिए वह प्रयासरत रहेंगे l प्रथम प्रयास में ही एमबीबीएस परीक्षा पास कर लिए जाने से काफी खुश हैं इसके लिए वह माता-पिता के साथ बड़े भाई डॉक्टर दिव्यांश राजपूत को श्रेय देते हैं l भाई उनके रोल मॉडल है l पिता राम बहादुर राजपूत बदायूं कोषागार में सहायक कोषाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं ,जबकि मां प्रतिभा सिंह बेसिक शिक्षा के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं l सक्षम की इस सफलता से बाबा बद्री सिंह, दादी रेशम देवी, नाना ओमप्रकाश राजपूत और नानी शीलवाला के साथ परिवार के सभी लोग काफी खुश हैं और नाते रिश्तेदार आसपास के लोग बधाई देने के लिए घर पहुंच रहे हैं l

चोरी की 3 बाइकों सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
बिसौली में किसानों के लिए नई राह: वृन्दा कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन
स्व. ऋषि पाल सिंह यादव जी की 8वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि
नगर पंचायत सैदपुर में जनगणना प्रशिक्षण, फील्ड अभ्यास पर जोर
भाजपा कार्यालय में ‘मन की बात’ का 135वां संस्करण सुना गया
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article चुनावी मोड में सपा, सितंबर से अखिलेश की रथयात्रा
Next Article 22 जुलाई को आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों में जुटी भाजपा, 18 जुलाई को जनपद के 30 मंडलों में होंगी तैयारी बैठकें
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?