By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: 22 जुलाई को आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों में जुटी भाजपा, 18 जुलाई को जनपद के 30 मंडलों में होंगी तैयारी बैठकें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > 22 जुलाई को आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों में जुटी भाजपा, 18 जुलाई को जनपद के 30 मंडलों में होंगी तैयारी बैठकें
उत्तर प्रदेशराज्य

22 जुलाई को आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों में जुटी भाजपा, 18 जुलाई को जनपद के 30 मंडलों में होंगी तैयारी बैठकें

Amarkesadmin
Last updated: July 17, 2026 1:28 pm
Amarkesadmin
2 weeks ago
Share
SHARE

22 जुलाई का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन बनेगा भाजपा की शक्ति का महाकुंभ :- डॉ दिनेश शर्मा

प्रत्येक बूथ अध्यक्ष को भाजपा की रीति-नीति और दायित्वों का प्रभावी वाहक बनना होगा :- राजीव कुमार गुप्ता

कार्यकर्ता ही भाजपा की पूंजी, बूथ अध्यक्ष उसका सबसे मजबूत आधार :- डॉ दिनेश शर्मा

भाजपा की कार्यशैली में बूथ अध्यक्ष का स्थान सर्वोपरि :- राजीव कुमार गुप्ता

22 जुलाई को बूथ अध्यक्ष सम्मेलन के जरिए भाजपा बूथों को देगी नई मजबूती :- डॉ दिनेश शर्मा

बदायूँ :- भाजपा कार्यालय पर आयोजित जिला बैठक में आगामी 22 जुलाई 2026 को जनपद की छहों विधानसभाओं में आयोजित होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन हेतु योजना बैठक में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी डॉ दिनेश शर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया।

पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी डॉ दिनेश शर्मा ने कहा भाजपा का संगठन बूथ की मजबूती के आधार पर निरंतर आगे बढ़ा है। बूथ अध्यक्ष भाजपा की सबसे महत्वपूर्ण इकाई हैं, जो पार्टी की विचारधारा, नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि 18 जुलाई को आयोजित होने वाली पार्टी पदाधिकारियों द्वारा मंडल स्तरीय तैयारी बैठकें तथा आगामी 22 जुलाई का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन केवल एक भाजपा का कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और संकल्प का संचार करने का महत्वपूर्ण अवसर है। सम्मेलन के माध्यम से बूथ अध्यक्षों को भाजपा की आगामी कार्ययोजना, दायित्वों तथा बूथ सशक्तिकरण के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया जाएगा। प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है, कि वह सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा 22 जुलाई को बूथ अध्यक्ष सम्मेलन तथा 18 जुलाई को आयोजित होने वाली मंडल स्तरीय तैयारी बैठकें सफलता की मजबूत आधारशिला सिद्ध होंगी। प्रत्येक मंडल में बूथ अध्यक्षों से व्यक्तिगत संपर्क, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाएं, दायित्वों का स्पष्ट निर्धारण तथा अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। भाजपा का प्रत्येक कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के अनुशासन, समर्पण और संगठन क्षमता का परिचायक होता है। इसलिए प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए सम्मेलन को सफल बनाने में योगदान दें। आगे कहा डिजिटल लर्निंग विषय भाजपा के कार्यकर्ताओं को आधुनिक तकनीक के माध्यम से संगठन से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नियमित रूप से प्रशिक्षण मॉड्यूल पूर्ण कर स्वयं को समयानुकूल तैयार करें।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका सक्रिय और प्रशिक्षित कार्यकर्ता है। बूथ अध्यक्ष भाजपा की वह महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जो जनता और संगठन के बीच सेतु का कार्य करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में बूथ अध्यक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपने बूथ पर भाजपा को सशक्त बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक पार्टी का संदेश पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें।

पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा आगामी समय भाजपा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में सभी जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों में जुटें। सम्मेलन के माध्यम से संगठनात्मक एकजुटता, कार्यकर्ताओं का उत्साह और भाजपा की बूथ स्तर तक मजबूत पहुंच का संदेश पूरे जनपद में जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से प्रत्येक बूथ अध्यक्ष से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित करने, अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने तथा सम्मेलन को भाजपा की कार्यशैली, अनुशासन और सामूहिक शक्ति का उत्कृष्ट उदाहरण बनाना है।

बैठक में जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह तथा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, विधानसभा संयोजक, मंडल प्रभारी आदि पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अलवर के लाल, लखन सिंह यादव: कर्तव्य और अनुभव के दम पर अमरोहा में पीएस बनें
मुरादाबाद: निर्वाचक नामावली निरीक्षण और दावे/आपत्तियों के लिए सूचना
नेपाल से दिल्ली जा रहे ऑयल की चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
सम्भल: कृषि यंत्रीकरण योजनाओं में चौथी ई-लाटरी, 6 किसानों का चयन
करंट की चपेट में आकर 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बदायूं के सक्षम ने पहले प्रयास में हासिल किया MBBS में प्रवेश
Next Article डीएम ने भूजल सप्ताह के प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?