बिसौली। रोटरी क्लब द्वारा डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन संजय गर्ग एवं सचिव रोटेरियन मुदित अग्रवाल ने चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं एवं समाज के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया। प्रेसिडेंट संजय गर्ग ने कहा कि क्लब ने नगर के उन चिकित्सकों को सम्मानित किया है, जिन्होंने चिकित्सा सेवा को केवल आजीविका नहीं बल्कि मानवता की सेवा का माध्यम बनाया है।
सम्मान समारोह में रोटेरियन डॉ. मनोज माहेश्वरी, डॉ. सुविधा माहेश्वरी, डॉ. प्रवीन शर्मा, डॉ. दीपेंद्र गुप्ता, डॉ. जितेंद्र नाथ वार्ष्णेय, डॉ. शशिकांत पाठक, डॉ. राहुल वार्ष्णेय, डॉ. कपिल गुप्ता, डॉक्टर अवधेश गुप्ता, डॉ. वैभव वार्ष्णेय आदि को चिकित्सा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अंत में क्लब के सचिव मुदित अग्रवाल ने सभी चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।
डॉक्टर्स डे पर रोटरी क्लब ने उत्कृष्ट चिकित्सकों का किया सम्मान
Leave a Comment

