By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: मुरादाबाद के कमिश्नर ने मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > मुरादाबाद के कमिश्नर ने मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया
उत्तर प्रदेशराज्य

मुरादाबाद के कमिश्नर ने मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया

Amarkesadmin
Last updated: January 11, 2026 1:15 pm
Amarkesadmin
7 months ago
Share
SHARE

सम्भल ( बहजोई) 11 जनवरी 2026
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों की विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 6 जनवरी 2026 को किया गया। प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावलियां विशेष अभियान के रूप में दिनांक 11 जनवरी 2026 को प्रातः 10:00 से 4:00 बजे तक जनपद के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के सभी मतदेय स्थलों / मतदान केंद्रों पर बैठकों का आयोजन करते हुए मतदाताओं की उपस्थिति में संबंधित बूथ लेवल अधिकारी द्वारा पढ़ी गई जिसमें मतदेय स्थलों पर नियुक्त पदाभिहित अधिकारी सुपरवाइजर्स आदि उपस्थित रहे। मण्डलायुक्त मुरादाबाद आंजनेय कुमार सिंह एवं जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया द्वारा विकासखण्ड बनिया खेड़ा के श्री रघुनाथ ब्र. आ. संस्कृत महाविद्यालय चंदौसी में मतदान केन्द्र के बूथ संख्या 177 से 184 तक का निरीक्षण किया। मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी द्वारा मतदान केंद्र पर मतदाताओं की उपस्थिति में मतदाता सूची को पढ़े जाने के विषय में भी संबंधित अधिकारी से जानकारी प्राप्त की गयी एवं संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि आलेख्य मतदाता सूची की जानकारी समस्त मतदाताओं को हो इसके लिए प्रचार प्रसार किया जाए ताकि मतदाता सूची में विद्यमान त्रुटियों/ अशुद्धियों के संबंध में जानकारी होने पर नियमानुसार संशोधन की कार्यवाही की जा सके।
मण्डलायुक्त द्वारा बीएलओ से अद्यतन मतदाता सूची के साथ फार्म संख्या 6,7, एवं 8 एवं घोषणापत्र (अनुलग्नक 4 )की जानकारी प्राप्त की एवं संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी अर्ह युवा / महिला / छूटे हुए व्यक्तियों के नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करने हेतु फार्म 6 एवं घोषणापत्र (अनुलग्नक 4 ) भरवा कर वांछित दस्तावेजों सहित जमा कराया जाना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी एवं एईआरओ/ तहसीलदार रवि सोनकर एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

युवा शक्ति का महाआह्वान – मिशन 2027
गौशाला और अंत्येष्टि स्थल की जमीन मुक्त, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
12 जुलाई के वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियां समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण करें: मुख्य विकास अधिकारी
गंगा दशहरा को लेकर कछला घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण
4 राज्यों में लूट-मर्डर… एक लाख का इनामी बदमाश; शामली में कुख्यात मिथुन बावरिया का एनकाउंटर
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बिसौली के ईओ रवि यादव ने गौ शाला का निरीक्षण किया
Next Article जनपद बदायूँ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तहत मतदेय स्थलों का निरीक्षण
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?