अपर पुलिस अधीक्षक नगर, बदायूँ एंव क्षेत्राधिकारी नगर, बदायूँ द्वारा श्रावण मास व कावड़ यात्रा के दृष्टिगत कछला घाट एंव बदायूँ-कासगंज बार्डर पर बने पुलिस कांवड़ बूथ/बैरीकेट का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया गया ।
आज दिनांक 13.08.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर, बदायूँ श्री अभिषेक कुमार सिंह एंव क्षेत्राधिकारी नगर, बदायूँ श्री राहुल पाण्डेय द्वारा श्रावण मास व कावड़ यात्रा के दृष्टिगत बदायूँ-कासगंज बार्डर एवं कछला घाट पर बने पुलिस कांवड़ बूथ/बैरीकेट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, आवागमन, स्वच्छता, तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेकर सम्बन्धित अधिकारी/कर्म0गण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान थाना प्रभारी उझानी व कासगंज पुलिस सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

