थाना बिल्सी पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को मय चोरी की गई हीरो स्पलेण्डर बाइक सहित गिरफ्तार किया गया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ के निर्देशानुसार जनपद में चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 14.08.2026 को थाना बिल्सी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 350/26 धारा 303(2) बीएनएस के अभियोग का मात्र 14 घण्टे के अंदर सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त लोकेश पुत्र विजयभूप निवासी ग्राम मिश्रीपुर मुकईया थाना मुजरिया जनपद बदायूँ को कस्बा बिल्सी के मुकईया पुलिया से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 13.08.26 को वादी श्री राहुल पुत्र किशनपाल निवासी ग्राम बागरपुर सागरपुर थाना बिल्सी बदायूँ द्वारा स्वयं की मोटरसाइकिल UP24AR8059 कस्बा बिल्सी के मैन बाजार से किसी अज्ञात अभियुक्त के द्वारा चोरी कर ले जाने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बिल्सी पर मु0अ0सं0 350/26 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1- लोकेश पुत्र विजयभूप निवासी ग्राम मिश्रीपुर मुकईया थाना मुजरिया जनपद बदायूँ उम्र करीब 28 वर्ष
गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक/-
बिल्सी मुजरिया रोड पर मुकइया पुल से करीब 100 कदम पहले दिनाक 14.08.26
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
1. सम्बन्धित मु0अ0सं0 350/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस
बरामदगी का विवरण
एक अदद मो0सा0 न0 UP24AR8059 चैसिंस न0 MBLHAW125MHB72229 इंजन न0 HA11EYMHB71358 हीरो स्पलेण्डर प्लस रंग काला
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 सचिन कुमार थाना बिल्सी बदायूं

