By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश
उत्तर प्रदेशराज्य

स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

Amarkesadmin
Last updated: April 21, 2026 2:36 pm
Amarkesadmin
5 months ago
Share
SHARE

सम्भल ( बहजोई) 21 अप्रैल 2026
आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत जिला स्वास्थ्य समिति ( शासी निकाय) मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के अन्तर्गत पूर्व जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिये गये निर्देशों की अनुपालन आख्या के विषय में जानकारी प्राप्त की गयी। नवीन उपकेन्द्र तैयार करने के विषय में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत आशीष सिंह द्वारा बताया गया कि उन्होंने 34 उपकेन्द्र के लिए उपयुक्त स्थान तथा स्थान चयनित किये जाने को लेकर जानकारी प्रदान की । मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य समिति में जिन कार्मिकों को बार बार चेतावनी दी जा रही है तथा उनके द्वारा कोई प्रगति नहीं हो रही है उसकी एक फाईल तैयार की जाए। आयुष्मान कार्ड को लेकर भी चर्चा की गयी सबसे निचले स्तर पर खराब कार्य करने वालों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि हर तीसरे दिवस इसकी समीक्षा बैठक कराना सुनिश्चित करें। बीओसीडब्ल्यू पर सहायक श्रम आयुक्त एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी के साथ बैठक करायी जाए। जननी सुरक्षा योजना को लेकर चर्चा की गयी तथा सीएचसी/ पीएचसी/ संस्थान वार वास्तविक जननी सुरक्षा योजना भुगतान तथा मंत्रा पोर्टल पर जननी सुरक्षा योजना भुगतान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एफआरयूएस , आभा आईडी, एनसीडी स्क्रीनिंग हाइपरटेंशन एवं डाइबिटीज, ई- संजीवनी पर चर्चा की गयी। आभा आईडी एवं आयुष्मान कार्ड में प्रगति न होने पर संबंधित बीसीपीएम,बीपीएम तथा आयुष्मान कार्ड से संबंधित डीआईयू के कार्मिकों का जब तक प्रगति न हो तब तक वेतन न निर्गत करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी द्वारा एनक्यूएएस की स्थिति को लेकर जानकारी प्राप्त की गयी।डीपीएम संजीव राठौर द्वारा बताया गया कि नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हातिम सराय एनक्यूएएस सर्टिफाइड हुआ है।उन्होंने बताया कि यह मुरादाबाद मण्डल में पूर्णतः प्रमाणित होने वाला प्रथम नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र है।फैमिली प्लानिंग,आरबीएसके पर चर्चा की गयी जिलाधिकारी द्वारा पोषण पुनर्वास केन्द्र में बच्चे बढाने को लेकर निर्देशित किया।
इसके उपरांत 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक चल रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चल रे दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक की गयी। पशुपालन विभाग को सूकर पालन केन्द्र के मालिकों को संचारी रोग नियंत्रण के लिए जागरूक करने को लेकर निर्देशित किया तथा कृषि विभाग के संबंधित अधिकारी को चूहे छुछुंदर से होने वाली बीमारियों को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तरुण पाठक, डीपीओ आईसीडीएस महेश कुमार, एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

चुनावों से पहले ममता बनर्जी ने उठाया SIR के दौरान वोटरों के नाम कटने का मुद्दा
विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सपा का डेलीगेशन पहुंचा रामपुर
संभल में भव्य सभा, सामाजिक व राष्ट्रीय मुद्दों पर लिया गया सामूहिक संकल्प
सौतेले पिता ने शर्मसार किया रिश्ता, कांस्टेबल पत्नी की 13 साल की बेटी से किया रेप
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article पत्नी को लेकर रवि किशन का बयान चर्चा में, सदन में गूंजे ठहाके
Next Article जनपद सम्भल में भारत की जनगणना-2027: प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का द्वितीय दिवस सम्पन्न
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?