संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
पुलिस अधीक्षक , जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में जनसुनवाई एवं शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जा रही है । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदय द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त असन्तुष्ट फीडबैक सन्दर्भों की विस्तृत समीक्षा की गई ।
समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कुछ आवेदकों द्वारा एक ही मोबाइल नम्बर से समान अथवा संबंधित विषयों पर बार-बार प्रार्थना पत्र/सन्दर्भ प्रेषित किये जा रहे थे तथा पूर्व में की गई कार्यवाही के उपरान्त भी असन्तुष्टि व्यक्त की जा रही थी। ऐसे प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित आवेदकों को आवश्यकतानुसार पुलिस कार्यालय में बुलाया गया तथा उनसे व्यक्तिगत रूप से वार्ता कर उनकी शिकायतों एवं आपत्तियों को विस्तारपूर्वक सुना गया ।
उक्त प्रकरणों में प्रस्तुत तथ्यों, उपलब्ध अभिलेखों, पूर्व में की गई पुलिस कार्यवाही एवं संबंधित थाना/शाखा से प्राप्त आख्या का बिन्दुवार परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान प्रत्येक शिकायत के संबंध में आवेदकों को की गई कार्यवाही से अवगत कराया गया तथा आवश्यकतानुसार संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों में पुनः परीक्षण एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
इसके अतिरिक्त जिन मामलों में तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट नहीं थी अथवा अतिरिक्त परीक्षण अपेक्षित था, उनमें संबंधित इकाइयों को समयबद्ध एवं निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिये गये। समीक्षा का उद्देश्य केवल शिकायतों का निस्तारण ही नहीं, बल्कि आवेदकों की शिकायतों का समाधान कर उन्हें पारदर्शी एवं उत्तरदायी पुलिस व्यवस्था का अनुभव कराना भी रहा ।
जनपद पुलिस द्वारा आमजन की शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निरन्तर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है तथा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार परीक्षण कर संतोषजनक समाधान किया जाये।
*पुलिस अधीक्षक, के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त असन्तुष्ट फीडबैक प्रकरणों की समीक्षा की गई
Leave a Comment

