बिसौली। मदनलाल इंटर कॉलेज बिसौली में यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं शुक्रवार को कड़ी निगरानी में संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में नकलविहीन परीक्षा आयोजित की गई। केंद्र व्यवस्थापक रतेंद्र सिंह ने बताया कि द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान में 355 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 27 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। उन्होंने कहा कि बोर्ड के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर ही परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। जांच के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी छात्र के पास कोई अनधिकृत सामग्री न हो। उन्होंने कहा कि पूरी जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्षा में प्रवेश दिया गया। इस दौरान बाह्य केंद्र व्यवस्थापक मधुबाला सिंह, स्टेटिक मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, आंतरिक सचल दल शैलेंद्र कुमार सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, पूनम, दानिश खातून, राकेश कुमार, शशि भास्कर सिंह, दयाराम, विजयपाल सिंह सौरभ शर्मा आदि उपस्थित रहे।

