दिनांक 6 जुलाई (सोमवार) से टनकपुर–नांदेड़ एक्सप्रेस ट्रेन सेवा का शुभारंभ होने जा रहा है, जिसका ठहराव बदायूं रेलवे स्टेशन पर भी होगा।
बदायूं से नई दिल्ली के लिए सीधी रेल सेवा शुरू होने और बदायूं–लखनऊ सीधी रेल सेवा को मंजूरी मिलने के बाद यह एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
नई रेल कनेक्टिविटी से बदायूं का देश के विभिन्न क्षेत्रों से संपर्क और अधिक मजबूत होगा तथा यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।
यह जनसुविधा, बेहतर कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
बदायूं की सम्मानित जनता की ओर से इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी एवं माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
सबका साथ, सबका विकास और विकसित भारत के संकल्प के साथ बदायूं विकास की नई राह पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।

