जनपद अम्बेडकरनगर में जिलाधिकारी महोदया श्रीमती ईशा प्रिया,ADM महोदया श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु एवं पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री प्राची सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियोजन से संबंधित मामलों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण पर बल दिया गया।

