By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की समीक्षा बैठक सम्पन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की समीक्षा बैठक सम्पन्न
उत्तर प्रदेशराज्य

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Amarkesadmin
Last updated: July 28, 2026 2:03 pm
Amarkesadmin
3 days ago
Share
SHARE

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

सम्भल (बहजोई), 28 जुलाई 2026
आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की द्वितीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आगामी बैठकों में पूर्व बैठक की कार्यवाही भी अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जाए, ताकि लिए गए निर्णयों की प्रगति की प्रभावी समीक्षा की जा सके।
बैठक के दौरान गैर-संचारी रोग (एनसीडी) स्क्रीनिंग तथा आवश्यक दवाओं की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पोषण पुनर्वास केन्द्र (एनआरसी), चन्दौसी में भर्ती सैम (SAM) एवं मैम (MAM) बच्चों की विकास खण्डवार प्रगति की समीक्षा की गई तथा उनके उपचार एवं पुनर्वास को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।
होम बेस्ड न्यूबॉर्न केयर (एचबीएनसी) की प्रगति की समीक्षा करते हुए आशा कार्यकर्ताओं के नियमित प्रशिक्षण पर विशेष बल दिया गया। इसके साथ ही विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू), न्यू बॉर्न स्टेबिलाइजेशन यूनिट (एनबीएसयू), जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण, एचपीवी टीकाकरण के अनुमानित लक्ष्य एवं उपलब्धि, लंबित टीकाकरण सत्रों की पूर्ति तथा जहाँ सत्र आयोजित नहीं हुए हैं वहाँ समुचित कार्ययोजना तैयार करने के संबंध में भी समीक्षा की गई।
बैठक में यू-विन (U-WIN) डाटा, राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस), आभा आईडी (ABHA ID) तथा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की प्रगति की भी समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने स्वास्थ्य विभाग एवं आईसीडीएस विभाग को आपसी समन्वय के साथ 4D बिंदुओं पर प्रभावी ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (PM-ABHIM) के अंतर्गत निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट, यूडीएसपी पोर्टल तथा आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज बिश्नोई सहित जनपद के समस्त संबंधित चिकित्सा अधीक्षक/एमओआईसी एवं संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संयुक्त निगरानी समिति द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण
मार्ग चौड़ीकरण परियोजना की शुरुआत, कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब
48 घंटे में 36 एनकाउंटर, तीन की मौत… यूपी पुलिस की अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई
बहला-फुसलाकर दो युवतियों को भगा ले जाने के दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
UP सरकार जल्द जारी करेगी आयुष ऐप, घर बैठे मिलेंगी सुविधाएं
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article पीसीपीएनडीटी एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अल्ट्रासाउंड सेंटरों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए : जिलाधिकारी
Next Article सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बनें सहभागी: राज्यपाल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?