By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश
उत्तर प्रदेशराज्य

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Amarkesadmin
Last updated: July 28, 2026 1:57 pm
Amarkesadmin
2 months ago
Share
SHARE

संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
शाहजहांपुर, 28 जुलाई। आगामी श्रावण मास में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं निर्बाध रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने मंगलवार को संबंधित अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एसपीआरए दीक्षा भंवरे सहित संबंधित उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट से पुत्तूलाल चौराहा होते हुए केरूगंज चौराहा, बरेली मोड़, ददरौल मोड़, कांट, जलालाबाद, अल्हागंज, हुल्लापुर चौराहा, मदनापुर , खैरपुर चौराहा, कटरा चौराहा से तिलहर होते हुए नगर क्षेत्र तक कांवड़ यात्रा से जुड़े विभिन्न मार्गों का निरीक्षण किया।
निरिक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों के साथ रूट पर बने कांवड़ यात्रियों के विश्राम एवं शिविर स्थलों का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों के विश्राम एवं शिविर स्थलों पर पर्याप्त पार्किंग, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही उन्होंने विभिन्न स्थानों पर रुककर सड़कों की स्थिति का जायजा लिया तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक सड़कों की मरम्मत एवं सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध रूप से आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। हुल्लहपुर चौराहा पर गोल चक्कर बनवाने हेतु लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए तथा चौराहे की खराब लाइटें सही करवाने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया।
कांवड़ यात्रा मार्ग पर हाईवे किनारे कूड़ा मिलने पर जिलाधिकारी ने जताई कड़ी नाराजगी, दो दिन में कूड़ा हटाने के दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अल्हागंज से हुल्लापुर मार्ग के किनारे नगर पंचायत अल्हागंज का कूड़ा डंप किया हुआ पाये जाने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत अल्हागंज को मौके पर ही कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि दो दिवस के भीतर हाईवे से समस्त कूड़ा हटाकर एमआरएफ सेंटर भिजवाना सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि कूड़ा हटाने के उपरांत संबंधित स्थान पर मिट्टी डलवाकर उसे समतल कराया जाए, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सके।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि निर्धारित समयावधि में दिए गए निर्देशों का अनुपालन नहीं किया गया, तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने संबंधित क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कांवड़ यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सतत गश्त एवं प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी पूरी सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

बदायूँ के थानों में महिलाओं और बालिकाओं को दी गई सुरक्षा और हेल्पलाइन जानकारी
गाय से टक्कर के बाद डॉक्टर को पीटा, गाड़ी में तोड़फोड़
जन भवन में राज्यपाल से डीजीपी की मुलाकात, शिष्टाचार भेंट में हुआ संवाद
Dr. Rajendra Pansia को ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ में मिला स्थान
रामधन गबन केस की CBI जांच वाली याचिका खारिज
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कर एवं करेत्तर, राजस्व तथा सीएम डैशबोर्ड राजस्व की समीक्षा बैठक संपन्न
Next Article इज्जतनगर मंडल में चला स्वच्छता अभियान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?