By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: RBI ने इस बैंक पर लगा दी ये पाबंदी, इस वजह से ग्राहकों द्वारा पैसे निकालने पर भी रोक, अब आगे क्या?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > व्यापर > RBI ने इस बैंक पर लगा दी ये पाबंदी, इस वजह से ग्राहकों द्वारा पैसे निकालने पर भी रोक, अब आगे क्या?
व्यापर

RBI ने इस बैंक पर लगा दी ये पाबंदी, इस वजह से ग्राहकों द्वारा पैसे निकालने पर भी रोक, अब आगे क्या?

Amarkesadmin
Last updated: December 19, 2025 3:58 am
Amarkesadmin
8 months ago
Share
SHARE

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने गुजरात के वलसाड में स्थित वलसाड महिला नागरिक सहकारी बैंक की बिगड़ती वित्तीय हालत को देखते हुए उस पर कड़े नियामकीय प्रतिबंध लगा दिए हैं। RBI द्वारा जारी ये ‘डायरेक्शंस’ गुरुवार को कारोबार बंद होने के बाद से लागू हो गए हैं और अगले छह महीनों तक प्रभावी रहेंगे। इन निर्देशों के तहत बैंक के ग्राहक अब अपने खातों से किसी भी तरह की राशि नहीं निकाल सकेंगे।

बैंक पर लगी अहम पाबंदियां

केंद्रीय बैंक के आदेश के अनुसार, वलसाड महिला नागरिक सहकारी बैंक अब RBI की पूर्व अनुमति के बिना न तो कोई नया कर्ज दे सकेगा और न ही पुराने कर्जों का नवीनीकरण कर पाएगा। इसके अलावा बैंक किसी भी प्रकार का निवेश नहीं कर सकेगा, नई देनदारी नहीं लेगा और न ही अपनी किसी संपत्ति की बिक्री या ट्रांसफर कर पाएगा।

RBI ने बैंक की मौजूदा लिक्विडिटी को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों को बचत, चालू या किसी अन्य खाते से धन निकासी की अनुमति नहीं दी है। हालांकि, जमा राशि के बदले ऋण का समायोजन (सेट-ऑफ) करने की छूट बैंक को दी गई है।

RBI ने सख्त कदम क्यों उठाया?

आरबीआई के मुताबिक, हाल के घटनाक्रमों के बाद बैंक को लेकर गंभीर सुपरवाइजरी चिंताएं सामने आई थीं। जमाकर्ताओं के हितों की सुरक्षा के लिए यह कार्रवाई जरूरी हो गई। केंद्रीय बैंक ने बताया कि उसने पहले बैंक के बोर्ड और वरिष्ठ प्रबंधन के साथ मिलकर कामकाज सुधारने की कोशिश की थी, लेकिन ठोस और प्रभावी सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए, जिसके चलते सख्ती करनी पड़ी।

जमाकर्ताओं के लिए क्या राहत?

RBI ने साफ किया है कि इन निर्देशों का मतलब बैंक का लाइसेंस रद्द किया जाना नहीं है। बैंक अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार होने तक सीमित बैंकिंग सेवाएं RBI की शर्तों के तहत जारी रखेगा। इसके साथ ही, केंद्रीय बैंक ने जमाकर्ताओं को राहत देते हुए कहा है कि पात्र खाताधारकों को DICGC (डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन) के तहत प्रति जमाकर्ता अधिकतम ₹5 लाख तक की जमा राशि का बीमा कवर मिलेगा। RBI ने भरोसा दिलाया है कि वह बैंक की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जमाकर्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर जरूरी कदम उठाता रहेगा।

8वें वेतन आयोग के 6 महीने पूरे, सैलरी-पेंशन और फिटमेंट फैक्टर पर कहां तक पहुंची बात? 10 प्वॉइंट्स में समझें
RBI का यू-टर्न, अब इतने घंटों में क्लियर होंगे आपके चेक, पढ़ें खबर
गर्मी से पहले झटका, AC-फ्रिज और स्मार्टफोन के दाम फिर बढ़ने वाले
पंजाब नेशनल बैंक में फिर हो गया ₹2,434 करोड़ का लोन फ्रॉड, RBI को दी जानकारी, जानें किस पर है आरोप
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक का आया रिजल्ट, मुनाफा बढ़ा
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article ‘वह कोच नहीं, मैनेजर’, जानें क्यों दिग्गज कपिल देव ने गंभीर के बारे में कह दी बड़ी बात
Next Article जया बच्चन के पैपराजी पर दिए बयान पर बोलीं गोविंदा की पत्नी, कहा- लड़ाई-झगड़े में कुछ…
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?